पीएम के इस भूल पर जब मचा हंगामा तो हलफनामे में दी सफाई

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की उम्र 80 वर्ष है या 82, इस संशय को दूर करने को पीएम को चुनाव आयोग के समक्ष हलफनामा दायर करना पड़ा। दरअसल पूरा बखेड़ा मनमोहन के असम से राज्यसभा के लिए बुधवार को नामांकन पत्र दाखिल करने के साथ शुरू हुआ। निर्वाचन अधिकारी के समक्ष दाखिल हलफनामे में … Read more

कुंडा कांड में सीबीआइ को अब ‘तीसरे’ की तलाश

प्रतापगढ़। उत्तार प्रदेश के बलीपुर कांड की जांच कर रही सीबीआइ पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया से लगातार दो दिनों तक पूछताछ के बाद भी कुछ खास हासिल नहीं कर सकी। अब उसे उस तीसरे शख्स की तलाश है, जिसने इस पूरे मामले में राजा भैया को नामजद कराने में जोर लगाया। … Read more

दरियागंज ने भी अंग्रेजों से लिया था लोहा

नई दिल्ली। 1857 के मुगलिया सल्तनत दिल्ली में 10 मई के बाद हालत पूरी तरह से बेकाबू हो गए थे। बागी सैनिकों और आम जन का आक्रोश चरम पर था। यमुना पार करके दिल्ली पहुंचे विद्रोही सैनिकों की टुकड़ियों ने दरियागंज से शहर में प्रवेश करना शुरू कर दिया था। यमुना नदी (दरिया) के करीब … Read more

जांच के दायरे में आए कार्टून चैनल

नई दिल्ली। कार्टून चैनलों पर आपत्तिजनक सामग्री की तमाम शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए ब्रॉडकास्टिंग कांटेंट कंप्लेंट्स काउंसिल (बीसीसीसी) ने ऐसे चैनलों के प्रसारणकर्ताओं से प्रसारण सामग्री को लेकर ज्यादा सावधानी बरतने को कहा है। बच्चों से जुड़े ऐसे चैनलों पर चुंबन, आत्महत्या और अश्लील समझे जाने वाले दृश्य दिखाए जाने की शिकायतें मिली हैं। … Read more

दुबई से देश में फैला संट्टा कारोबार

 नई दिल्ली। क्रिकेट सट्टा बाजार का स्वरूप बदल गया है। एक दशक पहले इसका संचालन दुबई से होता था इसमें अंडरव‌र्ल्ड का हाथ होने की बात कही जाती थी। लेकिन अब देश के अलग-अलग महानगरों में बैठे सटोरिये इसका खेल खेलते हैं। देश के किसी शहर में कैसिनो चलाने की अनुमति नहीं है। मगर अंतरराष्ट्रीय … Read more

जयराम ने फिर कहा, शौचालय मंदिर जितने अहम

बड़वानी। आधुनिक भारत में शौचालय का भी उतना ही महत्व है, जितना मंदिर का। इससे हमारे समाज की महिलाओं की मर्यादा, स्वास्थ्य आदि बातें जुड़ी हैं। हालांकि, मेरे इस बयान का विरोध हुआ है और भाजपाइयों ने मेरे घर के सामने लघुशंका तक की है, लेकिन मेरा आज भी यही मत है। यह बात केंद्रीय … Read more

सुनील दुबई और मनोज मेट्रो कराते हैं खेल में ‘खेल’

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस बेशक अभी स्पॉट फिक्सिंग में अंडरव‌र्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का नाम लेने से बच रही हो लेकिन सट्टेबाजी के खेल में शामिल डॉन के अहम मोहरे उसके हाथ लग चुके हैं। इनकी मदद से दुबई से लेकर देश भर में फैले हवाला और सट्टेबाजी के सिंडीकेट को तोड़ने की कोशिश शुरू … Read more

भ्रष्टाचार के खिलाफ करें संघर्ष: अन्ना

श्रीनगर गढ़वाल। समाजसेवी अन्ना हजारे ने युवाओं से भ्रष्टाचार के खिलाफ आगे आकर संघर्ष करने का आह्वान किया है। जनतंत्र यात्रा के तहत गढ़वाल विश्वविद्यालय पहुंचे अन्ना ने भ्रष्टाचार को ही सब समस्याओं की जड़ बताते हुए कहा कि 26 जनवरी, 1950 को गणराज्य बनने के साथ ही संविधान के अनुसार राजनीतिक पार्टियों का वजूद … Read more

संजय से मिले वकील, परिवार को भेजा सलामती संदेश

नई दिल्ली। आर्थर रोड जेल के बैरक नंबर 12 में बंद संजय दत्त से गुरुवार को उनके वकील रिजवान मर्चेट मिलने गए। मर्चेट ने बताया कि संजय बिल्कुल ठीक हैं। उन्होंने अपने परिवार के लिए अपनी सलामती का संदेश भी भेजा है। संजय के वकील ने उन्हें अंडा सेल से किसी दूसरे सेल में शिफ्ट … Read more

कर्नाटक में मंत्रिमंडल विस्तार, 28 को मिला मंत्री बनने का मौका

बेंगलूर। कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में चार दिनों पूर्व शपथ लेने वाले सिद्धारमैया ने शनिवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया। सिद्धारमैया ने 28 मंत्रियों को अपने मंत्रिमंडल में शामिल किया है। 20 को कैबिनेट मंत्री तो 8 को राज्य मंत्री बनाया गया है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दरमैया ने अपने मंत्रिमंडल में स्वच्छ छवि … Read more

सोहराबुद्दीन केस में माथुर से पूछताछ कर सकती है सीबीआइ

नई दिल्ली। सोहराबुद्दीन शेख फर्जी मुठभेड़ मामले में अब भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सदस्य ओम प्रकाश माथुर का नाम सामने आया है। इस मामले में सीबीआइ अगले कुछ दिनों में पूछताछ के लिए माथुर को बुला सकती है। वहीं, इस मामले में राजस्थान के पूर्व गृहमंत्री और मौजूदा नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद … Read more

error: Content is protected !!