पशु क्रुरता निवारण समिति की बैठक आयोजित

गौ अभ्यारण्य बनाने पर हुई चर्चा
अजमेर, 13 फरवरी। जिला कलक्टर श्री गौरव गोयल की अध्यक्षता में सोमवार पशु क्रुरता निवारण समिति की बैठक कलक्टर सभागार में आयोजित हुई। उसमें गौ अभ्यारण्य बनाए जाने पर चर्चा की गई। गौ अभ्यारण्य बनाने के लिए ग्राम पंचायत के माध्यम से प्रस्ताव तैयार करने होंगे। इस प्रस्ताव के आधार पर प्रस्तावित भूमि की फेंसिंग महात्मा गांधी नरेगा के द्वारा की जाएगी। इसके पश्चात उसमें चरागाह विकसित कर पशुओं को छोड़ा जाएगा।
उन्होंने कहा कि तांगों पर उपयोग लिए जाने वाले घोड़ों के साथ क्रुरता रोकने के लिए यातायात पुलिस के माध्यम से जांच करवायी जाकर कार्यवाही की जाएगी। बैलगाड़ियों के माध्यम से निर्धारित वजन तक ही माल परिवहन किया जाना चाहिए। पशु क्रुरता निवारण समिति के सदस्यों के पहचान पत्रा सदस्य सचिव डाॅ. एस.एस.चंदावत के द्वारा बनाएं जाएंगे।
उन्होंने कहा कि नगर निगम के कांजी हाउस में पकड़ी गयी गायों की टेगिंग की जाए। दो हजार रूपयों की जुर्माना राशि वसूलने के पश्चात पहली बार गायों को छोड़ा जाएगा। इसके पश्चात टेगिंग वाली गाय के पुनः पकड़े जाने पर उसे बेसहारा छोड़ने वाले पशु पालक को सुपुर्द नहीं किया जाएगा। दुधारू गायों को जिले की गौशालाओं में भेजकर उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार लाने का प्रयास किया जाएगा। नगर निगम के कांजी हाउस को पशु पुर्नवास केन्द्र के रूप में विकसित किया जाएगा। इससे नगर के पशुओं को पकड़ने के पश्चात केन्द्र में रखने के लिए सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री अबु सूफियान चैहान, समिति के सदस्य, गौशालाओं के प्रतिनिधि, गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

error: Content is protected !!