नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलॉईज यूनियन अजमेर द्वारा, बिजयनगर में रेल कर्मचारियों पर ड्यूटी के दौरान किये गये जानलेवा हमले के विरूद्ध एवं घटना के 36 घण्टे बाद भी मारपीट करने वाले अपराधीयों की एक भी गिरफ्तारी नहीं होने की वजह से नाराज रेल कर्मचारियों ने आज अधिकारी क्लब से जिलाधीष कार्यालय तक यूनियन के जोनल अध्यक्ष भूपेन्द्र भटनागर, मंडल सचिव अरूण गुप्ता, मंडल अध्यक्ष मोहन चेलानी के नेतृत्व में 500 से अधिक महिला-पुरूष रेल कर्मचारियों ने मँूह पर सफेद पटटी बांध कर मौन जलुस निकाला।
मौन जुलुस जिलाधीष कार्यालय पहँुचने के बाद, यूनियन के प्रतिनिधी मंडल ने जिलाधीष महोदय की अनुपस्थिति में अपर जिलाधीष श्री किषोर कुमार एवं पुलीस अधीक्षक माननीय श्री राजेन्द्र सिंह को, अपराधीयों की शीघ्र गिरफ्तारी की माँग का ज्ञापन सौंपा एवं समस्त घटना की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
यूनियन के मंडल सचिव ने बताया कि अपर जिलाधीष महोदय एवं पुलीस अधीक्षक महोदय ने, शीघ्र गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया एवं पीड़ित रेल कर्मचारियों को न्याय मिलेगा ऐसा विष्वास व्यक्त किया। यूनियन के मंडल अध्यक्ष मोहन चेलानी ने बताया कि जिस प्रकार से रेलकर्मी पर हमला हुआ, राजकीय कार्य में बाधा पहँुचाई गई, रेल सम्पत्ति को नुकसान पहँुचाया गया, बुकिंग कार्यालय मेें रेल राजस्व को लूटने का प्रयास किया गया, इन सब गम्भीर आरोपों के साथ दर्ज हुई एफ.आई.आर. के बाद भी, अपराधीयों को गिरफ्तार नहीं किये जाने से रेल कर्मचारियों में भारी असंतोष व्याप्त है, उनमें भय व्याप्त हो रहा है, कर्मचारी तनाव में हैं, ऐसी परिस्थिति में संरक्षित रेल संचालन प्रभावित हो सकता है, इस बात की गम्भीरता को लेकर अपराधीयों की गिरफ्तारी शीघ्र आवष्यक है।
ज्ञापन सौंपकर लौटने के बाद जोनल अध्यक्ष कॉ. भूपेन्द्र भटनागर ने कहा कि जब तक गिरफ्तारी सुनिष्चित नहीं होती तब तक यूनियन का आन्दोलन सतत् जारी रखने का आव्हान करते हुये सभी का आभार व्यक्त कर विसर्जन किया।
आज के मौन जुलुस को सफल बनाने में कॉ. विपुल सक्सैना, कॉ. राजीव शर्मा, कॉ. झाबर सिंह चौधरी, कॉ. एल.एन.मीणा, कॉ. राजेन्द्र राव, कॉ. मोहन लाल, कॉ. राजेन्द्र शर्मा, कॉ. जे.एस.कुलेेहरी, कॉ. राकेष लाल, कॉ. बलदेव सिंह, सुरेष कन्नोजिया, बी.एल. मेवाड़ा, कॉ. नेहागुर्जर, कॉ. मधु जैन, कॉ. संतोष गहलोत, कॉ. निर्मला, कॉ. श्वेता हैरिस, कॉ. उषा जैन, कॉ. लक्ष्मी, कॉ. मीरा आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
(अरूण गुप्ता )
मंडल सचिव