पॄथ्वी राज कपूर ऐसे कलाकार थे जिन्हें हिंदी फिल्मों में इतिहास के दो प्रसिद्ध व्यक्तियों की भूमिकाएं निभाने का गौरव प्राप्त है, जो एक कीर्तिमान है। उन्होंने सोहराब मोदी द्वारा निर्मित- निर्देशित और सन् 1941 में प्रदर्शित फिल्म ‘सिकंदर’ में राजा सिकंदर की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में राजा पोरस की भूमिका सोहराब मोदी ने निभाई थी।फिर सन् 1965 में गुलशन बहल द्वारा निर्मित और केदार कपूर द्वारा निर्देशित फिल्म ‘सिकंदर-ए- आजम’ में राजा पोरस की भूमिका अदा की। जबकि सिकंदर की भूमिका दारासिंह जी ने अदा की थी। इस तरह अभिनेता पृथ्वीराज कपूर को इतिहास के दो महत्वपूर्ण पात्र की भूमिकाओं को जीवंत करने का अवसर मिला। फिल्मी दुनिया में ऐसा संयोग दुर्लभ है।
पृथ्वीराज कपूर को मरणोपरांत सन् 1971 में भारतीय सिनेमा के सर्वोच्च सम्मान दादा साहब फाल्के पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।