भोजपुरी लोकगायक सम्राट यदुवंशी और अनुपमा यादव की आवाज में दुर्गा पूजा के अवसर पर आज दशहरा स्पेशल गाना रिलीज हुआ है। यह गाना है – गाना ‘आरा के दशहरा’, जो आदिशक्ति फिल्म्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है। इस गाने में दशहरा की धूम है और यह जीजा और साली के बीच दशहरा मेला घूमने जाने के थीम पर बेस्ड है। यह गाना भोजपुरी ऑडियंस और देवी दुर्गा के भक्तों को खूब पसंद आ रहा है और अब यह तेजी से वायरल भी हो रहा है।
लिंक : https://youtu.be/a4aKpdgEYFE
वहीं, गाना ‘आरा के दशहरा’ को लेकर सम्राट यदुवंशी ने बताया कि चारों ओर माता रानी की पूजा की धूम है। इस भक्तिमय माहौल को लोकसंगीत और भी भक्ति से सराबोर कर देता है। महामारी के बाद पहली बार माता के आगमन पर इतना उल्लास है। ऐसे में हम एक के बाद एक गाना लेकर आ रहे हैं, जो इस श्रद्धा वाले माहौल में लोगों को खूब पसंद भी आ रहे हैं। साथ ही उनका आशीर्वाद और स्नेह भी मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आप हमारे गाने को एक बार जरूर सुने, उसके बाद खुद को इसे बार बार सुनने से रोक नहीं पाएंगे। वहीं, अनुपमा यादव ने कहा कि गाना बिंदास है। इसलिए सबलोग इसे सुनें, प्यार दें। आगे भी एक से बढ़कर एक गाने लेकर आती रहूंगी। सम्राट जी के साथ इस गाने को लेकर आने का अनुभव बेहद अच्छा रहा। उम्मीद है आपको पसंद भी आ रही होगी।
आपको बता दें कि सम्राट यदुवंशी और अनुपमा यादव के कर्ण प्रिय आवाज में गाना ‘आरा के दशहरा’ को रिकॉर्ड किया गया है, जबकि लिरिक्स हरिराम मिश्रा ने बनाया। म्यूजिक श्याम सुंदर का है। डिजिटल हेड विक्की यादव हैं। प्रोड्यूसर मनोज मिश्रा हैं। इस दशहरा सम्राट यदुवंशी का आदिशक्ति फिल्म्स से रिलीज होने वाला यह दूसरा देवी गीत है, जिसे लोग खूब पसंद भी कर रहे हैं।