बीकानेर में विकास व बारिश के लिए किया घृताभिषेक

mahaveer abhishekबीकानेर। शहर में विकास का क्रम बढ़े और बारिश हो इसी कामना से नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका ने हर्षोल्लाव स्थित अमरेश्वर महादेव मंदिर में घृत से अभिषेक किया। न्यास अध्यक्ष रांका ने बताया कि लोगों को मूलभूत सुविधाएं मिले, पूर्ण विकास हो साथ ही अच्छी फसल हो जिससे किसानों को लाभ मिले इसके लिए बेहतर बारिश की भी कामना की। इस अवसर पर उपस्थित पवन महनोत ने बताया कि ॐ नम: शिवाय के जप व रूद्री पाठ से माहौल धर्ममय हो गया। इस आयोजन में समाजसेवी गणेश बोथरा, विक्की गहलोत, पार्षद रमेश भाटी, प्रणव भोजक, चंदू सैन सहित अनेक जनों ने महादेव का अभिषेक किया।

error: Content is protected !!