स्कूल वाहन चालकों को अनावश्यक परेशान न किया जाए : भाटी

bikaner samacharबीकानेर 31/7/17। स्कूल वाहन चालकों को तंग व परेशान करना यदि बंद नहीं किया तो परिवहन विभाग के खिलाफ आंदोलन चला कर सबक सिखाया जाएगा। यह बात गांधी पार्क में टाइगर यूनियन की आयोजित बैठक में यूनियन के संरक्षक युधिष्ठर सिंह भाटी ने कही। भाटी ने कहा कि अनावश्यक रूप से यदि स्कूल वाहन चालकों को परेशान किया गया तो चक्का जाम कर वृहद स्तर पर आंदोलन चलाया जाएगा। इस अवसर पर स्कूल बाल वाहिनी यूनियन के अध्यक्ष गोपाल चौधरी, ऑटो यूनियन के अध्यक्ष चौरू खां, दिनेश चौहान, उमेश चौधरी, वतन बग्गा, महेन्द्र शर्मा, श्रवण रामावत, जितेन्द्र शेखावत, रिंकु चावला, इनायत अली, मुन्नालाल, तनसुखनाथ, रामचन्द्रनाथ, अरविन्द स्वामी, सुगनाराम, सोहनलाल चांवरिया, बाबूलाल नायक, सुन्दरलाल आदि उपस्थित रहे।
यातायात नियमों की दी जानकारी- टाइगर यूनियन के प्रवक्ता अशोक सुथार ने बताया कि यातायात थानाधिकारी निकेत पारीक ने यूनियन से जुड़े लोगों को यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी व नियमों की पालना करने की सुनिश्चितता जताई।
– मोहन थानवी

error: Content is protected !!