कांग्रेस ने मनाई राश्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती

भाया ने लिया संकल्प किसानों की हितों की रक्षा के लिए जिंदगीभर करेंगे संघर्श

gandhi jiफ़िरोज़ खान
बारां 02 अक्टूबर। राजस्थान प्रदेश काॅग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री प्रमोद भाया ने सोमवार को कहा कि काॅग्रेस हमेशा से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी द्वारा दिखाये गये मार्ग पर चलने की पक्षधर रही है। वर्तमान परिस्थितियों से संघर्ष के लिए भी हम अहिंसात्मक तरीकों का ही उपयोग करेंगे, चाहे इसके लिए हमें कोई भी कीमत चुकानी पड़ जाये।

भाया जिला काॅग्रेस कमेटी कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर आयोजित श्रद्धांजली सभा को सम्बोधित कर रहे थे। सैकड़ों संख्या में उपस्थित काॅग्रेसजनों से भाया ने कहा कि कर्ज की मार से त्रस्त 75 से अधिक किसान आत्महत्याएं कर चुके है। इसमें सर्वाधिक हाड़ौती क्षेत्र के किसानों ने आत्महत्याएं की, लेकिन जनकल्याणकारी शासन व्यवस्था का दावा करते हुए सŸाा में पहुंची भाजपा की मौजूदा राज्य सरकार द्वारा संवेदनहीनता का परिचय दिया जा रहा है। भाया ने महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर संकल्प लेते हुए कहा कि वह महात्मा गांधी के बताए गए अहिंसा के मार्ग पर चलकर किसान भाईयों के हितों की रक्षा के लिए जब तक जिन्दा रहेंगे तब तक संघर्ष करते रहेंगे। उन्होनें कहा कि सरकार के इस रवैये पर राजस्थान प्रदेश काॅग्रेस कमेटी ने संज्ञान लेते हुए बारां से झालावाड़ तक किसान न्याय यात्रा निकालने का निर्णय किया है, जो मंगलवार दिनांक 03 अक्टूबर को कृषि उपज मंडी समिति के मुख्य द्वार से प्रारंभ होकर 06 अक्टूबर को झालावाड़ में समाप्त होगी। भाया ने कहा कि इसके लिए एक-एक कार्यकर्ता को पूर्ण ऊर्जा एवं क्षमता से यात्रा को सफल बनाने के लिए प्रयत्न करना होगा। उन्होनें सभी किसान भाईयों, आमजन तथा कांग्रेसजनों से अधिक से अधिक संख्या में 03 अक्टूबर को बारां कृषि उपज मंडी समिति के मुख्य द्वार पर दोपहर एक बजे पधारने का अनुरोध किया।

जिला महासचिव केैलाश जैन ने बताया कि मुख्य अतिथि एवं पूर्व मंत्री श्री अशोक बैरवा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि 02 अक्टूबर को आज ही के दिन 1869 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का गुजरात के पोरबंदर में जन्म हुआ था। उनके जन्मदिन को अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। विशिष्ठ अतिथि एडवोकेट शारलेट शामुु, प्रदेश महासचिव महिला कांग्रेस श्रीमती लाड वर्मा, स्नेहलता मैसी कोटा रही।

महात्मा गांधी की जयंती कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष पानाचंद मेघवाल, प्रदीप काबरा, प्रधान अजय सिंह अटरू, डीसीसी उपाध्यक्ष कैलाश पारस, राजेन्द्र भूमल्या, एसटी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सत्यनारायण भूमल्या, संभागीय उपाध्यक्ष एससी प्रकोष्ठ सूरज यादव, महिला जिलाध्यक्ष नाहिदा बेगम, महिला सेवादल संगठक संध्या जाडेजा, डाॅ. अमृतलाल मीणा, पार्षद राहुल शर्मा, मुकेश सुमन, योगेन्द्र मेहता, गौरव शर्मा, नवीन सोन, विष्णु शाक्यवाल, मनोज बाठला, रितु जैन, राधेश्याम सोन, चन्द्रभान मौसा, कमलाबाई, उर्मिला बैरवा, अक्षिता पटवा, अनमोल शर्मा, आनन्द यादव, राजेन्द्र मेघवाल, हेमराज मेहता, मदनलाल रेगर सहित सैकडों कांग्रेसजनों ने भाग लिया।

error: Content is protected !!