गांवों में भी होगा उद्योग धंधों का विकास-चौधरी

विधायक को ऊंट पर बैठा कर निकाली बिन्दौरी
a1अरांई। क्षेत्रीय विधायक भागीरथ चौधरी ने बुधवार को अरंाई क्षेत्र के दर्जनों गांवों का दौरा कर मतदाताओं का आभार जताया। इस दौरान चौधरी को रैबारियों की ढाणी में ऊ ॅट पर बैठाकर ढोल बाजों से बिन्दौरी निकाली गई। चौधरी का चौसला, कटसूरा, कालानाडा, धोलपुरिया, छोटालाम्बा, सान्दोलिया आदि गांवों में माला व साफा बधंाकर स्वागत किया गया। ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए चौधरी ने भाजपा राज में विकास के द्वार खुलने की बात कही। उन्होनें कहा कि प्रदेश के बैराजगार युवाओं को दर दर की ठौकरें खाने की नौबत से छुटकारा मिलेगा। साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में भी उघोग धन्धों का विकास होगा। कार्यक्रम को पूर्व जिलाध्यक्ष मांगीलाल अग्रवाल ने भी सम्बोधित करते हुए ग्रामीणों को ग्राम पंचायत के माध्यम से विकास के प्रस्ताव तैयार कर भिजवाने का आह्वान किया। पूर्व जिलाध्यक्ष मांगीलाल अग्रवाल, मण्डल अध्यक्ष निर्मल कुमार भण्डिया, पूर्व जिलाउपाध्यक्ष गोपीलाल मेवाडा, ओमप्रकाश कचौलिया, लक्ष्मणसिंह राठौड, कानाराम ज्याणी, किसान मौर्चा के कल्याणमल जांगिड, पूर्व सरपंच गजमल चौयल, गिरधारी चौयल, एडवोकेट भागीरथ चौधरी, नाथूसिंह राठौड करणीसेना अध्यक्ष, रामकरण प्रजापत शिक्षाप्रकोष्ठ मंत्री, रामेश्वर बटेसर, सरपंच कमला देवी बैरवॉ, कनौज देवी बटेसर, पानाराम बैरवॉ, रामगोपाल सोनी, राधामोहन शारदा, रामेश्वर चांगल पूर्व सहकारी समिति अध्यक्ष, रामेश्वर भींचर, सोदान रैबारी, गुमान रैबारी कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित थे।

मरीजों को बांटे फल
a2तहसील मुख्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में मरीजों व गर्भवती महिलाओं को फल वितरित किए। मण्डल अध्यक्ष निर्मल कुमार भण्डिया व उपाध्यक्ष रतन दुल्थानिया ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर अटलबिहारी वाजपेयी के आदर्शो पर चलने का आह्वान किया। इस दौरान प्रवक्ता बनवारी पुरी, युवा नेता दिनेश सोनी, रामाकिशन माली, पप्पू माली, किसान मौर्चा जिला प्रवक्ता भगवान दत्त शर्मा, राजेन्द्र प्रसाद प्रजापत बोरावड, ईकाई अध्यक्ष भंवरसिंह राजावत, देवकरण खंगार, पूर्व सरपंच रामस्वरूप गुलानिया, मूलसिंह शेखावत, युवा मौर्चा मण्डल अध्यक्ष नाथू नुवाद, शैतान चौधरी, ओमप्रकाश लक्ष्कार, जतन चौधरी, रामस्वरूप राजपुरोहित सहित भाजपाई मौजूद थे।
-मनोज सारस्वत

error: Content is protected !!