सरदार पटेल नवयुवक मण्डल के तत्वाधान में चाय पर चर्चा संग नमोः

DSC_0733DSC_0727वैशाली नगर के केशव नगर में सरदार पटेल नवयुवक मण्डल के सैकडो कार्यकत्ताओं ने नमो टी-स्टाल का आयोजन किया शहर अध्यक्ष रासा सिंह रावत व देहात अध्यक्ष भगवती प्रसाद सारस्वत और  विधायक अनिता भदेल व महांमत्री धर्मेन्द्र गहलोत तथा मण्डल अध्यक्ष आनन्द सिंह राजावत के नेतृत्व में केशव नगर के वार्ड 25, संतोषी माता मंदिर रोड़, जनता काॅलोनी, चैरसियावास रोड़, गौरव पथ मुख्य मार्ग से ‘एक नोट भाजपा को वोट’ अभियान के तहत लोगों से जनसम्पर्क कर नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आग्रह करतें हुए धनसग्रह किया। तथा लोगों ने उत्साह पूर्वक नरेन्द्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाने की अपील की। तथा उत्साहित होकर कलश में धन लोकसभा चुनाव के लिए सहयोग दिया। देहात अध्यक्ष बी.पी.सारस्वत ने कहां सता के नशे में डूबी कांग्रेस को लोगों की चिंता नहीं हैं। जिसे आपकी परवाह नहीं उसे सजा देनी चाहिए लेकिन कांग्रेस को छोटी-मोटी सजा देने से काम नहीं चलेगा। कांग्रेस का अहंकार इतना बढ़ गया है कि वह छोटी-मोटी सजा से नहीं डरती हैं। अगर हिन्दुस्तान को बचाना है, नौजवानों को बचाना है और आने वाले कल को बचाना है तो कांग्रेस मुक्त भारत बनाना होगा। वहीं शहर जिला अध्यक्ष रासा सिंह रावत ने बताया कि कांग्रेस की लोकतंत्र में आस्था नहीं हैं। लोकतंत्र के चार दुश्मन होते है, वंशवाद-परिवाद, जातिवाद, सम्प्रदायवाद और अवसरवाद। कांग्रेस में ये चारों गुण हैं। विधायक अनिता भदेल ने बताया कि कांग्रेस के नेता कहते हैं कि उन्हें महिलाओं के सशक्तिकरण की चिंता हैं। अगर आप सही में महिलाओं को लेकर चिंतित है तो महंगाई को काबू में क्यों नहीं करते ताकि महिलाऐं चैन की नींद सो सकें। इस दौरान जिला प्रचार मंत्री कंवल प्रकाश किशनानी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डाॅ. अरविन्द शर्मा, समाज सेवी संदीप भार्गव, विरेन्द्र वालिया, प्रेमलता भुगालिया, महांमत्री राजकुमार लालवानी, शहर कार्यकारिणी सदस्य दौलत खेमानी सरदार नवयुवक मण्डल के अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश शर्मा, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश छुगानी, महासचिव विजय खेमानी, नरेश रामचन्दानी, दीपक चैहान, श्याम सिंह सौढा, शंकर लाल थाकण, लोकेश जाखड़ व सभी कार्यकत्र्ता मौजूद रहे।
महासचिव
विजय खेमानी
error: Content is protected !!