उद्य उत्सव के साथ निकली भव्य शाही शोभायात्रा

25वां आचार्य पदारोहण रजत कीर्ति चारित्र महोत्सव
2मदनगंज-किशनगढ़। वात्सल्य वारिधि आचार्य वर्धमान सागर महाराज का 25वां आचार्य पदारोहण रजत कीर्ति चारित्र महोत्सव का भव्य शुभारम्भ बुधवार को भव्य कलश व श्रीजी की शोभायात्रा के साथ हुआ। प्रात: 7 बजे आचार्यश्री के सानिध्य में अजमेर रोड स्थित डाक बंगले से भव्य कलश व शोभायात्रा प्रारम्भ हुई। जिसमें सर्वप्रथम घोडो पर सवार श्रावकों ने जैन धर्म की पताकाए लिए हुए चल रहे थे। बाद में उट पर सहनाईयों की ध्वनि के साथ हाथी पर सौधर्म इन्द्र व इंन्द्राणिए एवं बग्गीयों में स्वर्ण व रजत कलश लिए महिलाऐं शोभायमान थी। बैंड की मधुर स्वर लहरियों पर श्रावक श्राविकाए नाचते एवं मंगल गीत गाते हुए एवं जयकारो से माहौल को भक्तिमय बना दिया। शोभायात्रा में महिलाऐं केसरिया साडी में 1008 मंगल कलश एवं पुरूष स्वेत वस्त्रों में जैन धर्म की पताकाऐं लिए चल रहे थे। शोभायात्रा में श्रीजी को रथ में विराजमान करने का सौभाग्य कुंथीलरल जयकुमार बैद उंटडा वाले, सारथी सुभाष चंद कमल कुमार गंगवाल, खंजांची सोहनलाल मनोज कुमार गंगवाल बैंगलोर एवं श्रीजी के चंवर का सौभाग्य तेजराज सुनिल कुमार पाटनी को प्राप्त हुआ। किशनगढ की धरा पर चौबीस तीर्थंकर भगवान को पालकी में विराजमान करके नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए वर्धमान नगर लाया गया। यात्रा में श्रीजी के रथ के आगें आचार्यश्री ससंघ चल रहे थे। उनकी अगवानी में आर के मार्बल के अशोक पाटनी व सुरेश पाटनी , संजय पापड़ीवाल, संजय पांड्या सहित समाज के लोग चल रहे थे। रास्ते में जगह जगह हजारों श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया। शोभायात्रा डाक बंगले से श्री मुनिसुव्रतनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, मैन चौराहा, मिल चौराहा, सुमेर टॉकिज होते हुए वर्धमान नगर पंहुची। जहां महोत्सव का शुभारम्भ ध्वज वंदना के साथ किया गया। इसी के साथ 25वें आचार्य पदारोहण रजत कीर्ति चारित्र महोत्सव का आगाज हुआ। भव्य व विशाल शोभायात्रा को देखने के लिए जन सेलाब सड़कों पर उतर आया। उदय उत्सव के तहत प्रतिस्ठाचार्य पण्डित हंसमुख जैन द्वारा मंत्रोचार एवं विधिविधान पूर्वक ध्वज वंदना धर्माधिकारी धर्मस्था के डॉ विरेन्द्र हेगडें एवं सुरेन्द्र हेगडे द्वारा की गई। जहां रत्न व पुस्प वर्षा की गई। तत्पष्चात राजकुमार समीर कुमार भैंसा ने फीता काटकर मण्डप का उदघाटन किया। साथ ही मंच पर बनाए गए चौबीस तीर्थंकर महामण्डल विधान का लोकापर्ण सौभागमल राजेन्द्र कुमार कटारिया ने किया। धर्मसभा का शुुभारम्भ सिद्धा दीदी ने मंगलाचरण से किया। कार्यक्रम में विरेन्द्र हेगडें ने अपने विचार प्रकट किए। साथ आचार्य श्री ने सभी को मंगल आशीर्वाद प्रदान किया। सायं संगीतमय महाआरती के पश्चात गुरूभक्तो द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में मनमोहक प्रस्तुतिया दीं। इस अवसर पर वात्सल्य वारिधि जिनधर्म प्रभाव आचार्य श्री वर्धमान सागर आचार्य पदारोहण रजत कीर्ति चारित्र महोत्सव समिति के पदाधिकारियों सहित आर.के. मार्बल ग्रुप के अशोक पाटनी, धर्माधिकारी धर्मस्था के डॉ वीरेन्द्र हेगडेे, रास्टीय अध्यक्ष सरिता महेन्द्र जैन चेन्नई, स्वागताध्यक्ष निर्माकुमार सेठी दिल्ली, राजेन्द्र कटारिया अहमदाबाद, संयोजक राजकुमार दोसी कार्याध्यक्ष संजय पापडीवाल, विमल बडजात्या संजय पहाडिया कोलकता, मिडिया प्रभारी संजय जैन व श्रावक श्राविकाओं सहित अनेक गणमान्यजन मौजूद थे।
13महोत्सव में सूरि कलश की स्थापना की गई जिसमें आचार्य शांतिसागर महाराज का चित्र अनावरण सरिता जैन एवं कलश स्थापना विजय कुमार दिलीप कुमार कासलीवाल, आचार्य वीरसागर महाराज का चित्र अनावरण हुुकमी चंद ठौल्या एवं कलश स्थापना जय कुुमार, निर्मल कुमार पॉड्या, आचार्य शिवसागर महाराज का चित्र अनावरण निर्मल कुमार लुहाडिय़ा, कलश स्थापना श्री दुलीचंद बसंतीलाल पाटनी, आचार्य धर्मसागर महाराज का चित्र अनावरण पुखराज पहाडिया, कलश स्थापना पारसमल राजेश कुमार पॉड्या उॅटडा वाले, आचार्य अजितसागर महाराज का चित्र अनावरण हरक चंद चौधरी, कलश दौलतराम राजेश कुमार बाकलीवाल एवं आचार्य वर्धमानसागर महाराज के मंगल कलश गिरिराज अग्रवाल जयपुर द्वारा की गई।
महोत्सव में दीप ज्योत्सना कार्यक्रम के तहत प्रात: 25 वेदीयों में 25 दीप प्रज्जवलित किए गए। ये 25 दीप आचार्यश्री वर्धमान सागर महाराज के आचार्य पदारोहण स्मृति दिवस के रूप में किए गए। जिसका सौभाग्य उन स्थानों के श्रद्धालुओं को मिला ।

धार्मिक एवं लोकोपकारी कृतियों का विमोचन व लोकापर्ण
महोत्सव के उदय उत्सव के दिन वर्धमान नगर में विभिन्न धार्मिक एवं लोकोपकारी कृतियों का विमोचन व लोकापर्ण किया गया। जिसमें मंगलाचरण निधी जैन ने किया एवं विमोचन में आचार्यश्री पर निर्मित डाक्यूमेंन्टी फिल्म का लोकापर्ण धर्माधिकारी धर्मस्था के विरेन्द्र हेगडें एवं सुरेन्द्र हेगडे, सौभा देवी अग्रवाल, सरिता जैन एवं निर्मल कुमार सेठी ने किया। वर्धमान हे महाश्रमण सीडी का विमोचन सौभाग मल राजेन्द्र कटारिया, विवेक काला, विनोद पाटनी ने किया। वधर्मान डायरी का लोकापर्ण अनिल कुमार सेठी, वर्धमान टेलीफोन डायरी का लोकापर्ण कपूरचंद, वर्धमान कीर्ति पुस्तक का विमोचन निर्मल कुमार सेठी, शांतिकुमार जैन, वर्धमान सूत्र पुस्तक एवं आचार्यश्री वर्धमान सागर महाराज के जीवन परिचय की पुस्तक का विमोचन संजय कुमार पुनित कुमार पापडीवाल ने किया।

इन्होंने की शिरकत
वात्सल्य वारिधि आचार्य वर्धमान सागर महाराज का 25वां आचार्य पदारोहण रजत कीर्ति चारित्र महोत्सव कार्यक्रम में सांसद सावरलाल जाट, अजमेर विधायक अनिता भदेल, पुष्कर विधायक सुरेश रावत व किशनगढ़ विधायक भागीरथ चौधरी ने शिरकत कर आचार्यश्री से आशीर्वाद लिया।

आज के कार्यक्रम 26 जून गुरूवार-श्रुतोत्सव दिवस
मीडिया प्रभारी संजय जैन के अनुसार महोत्सव के दूसरे दिवस प्रात: ७.३० बजे श्रुत पूजा विद्वत संगोष्ठी सत्र प्रारम्भ, मध्यान्ह १.१५ बजे विद्वत संगोष्ठी बीसवीं सदी की महान आचार्य परम्परा व्यक्तित्व कृतित्व प्रथम सत्र, अपरान्ह ३.४५ बजे विद्वत संगोष्ठी द्वितीय सत्र एवं रात्रि ८ बजे सांस्कृतिक संध्या रंगारंग कार्यक्रम गुरूभक्तो द्वारा किया जाएगा। विद्वत संगोष्ठी पुण्यार्जक सुतिलाल-कांता देवी डागरिया होगें।

अजमेर जिला देहात कांग्रेस कमेटी की बैठक
एकजुट होकर संगठन को मजबूत करे
मदनगंज-किशनगढ़। विधानसभा और लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार की समीक्षा को लेकर अजमेर जिला देहात कांग्रेस कमेटी की बैठक बुधवार को प्रात 11 बजे राजीव गांधी स्मृति भवन कांग्रेस कार्यालय में हुई। बैठक में अजमेर संभागीय पर्यवेक्षक केवल चन्द गोलेच्छा, मुरारी लाल मीणा, डॉ. रघु शर्मा, नसीम अख्तर इंसाफ, ब्रहमदेच कुमावत, रामनारायण गुर्जर ने कहा कि कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संगठन को पुन: संगठीत हो भाजपा की जन विरोधी नीतियों को आमजन तक पहुंचाने तथा उनकी कथनी और करनी को उजागर करने का आव्हान करते हुए आगामी होने वाले उपचुनाव, पंचायत समिति, जिला परिषद चुनावों में कांग्रेस प्रत्याशियों को जिताने को कहा गया।
अजमेर जिला देहात कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाथूराम सिनोदिया ने अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया। बैठक में मनोज रावत ब्यावर, भूपेन्द्रसिंह राठौड़, बीरमसिंह रावत, हरिसिंह गुर्जर, सौरभ बजाड़, शक्की भाई, रामदेव गुर्जर, हमीदा बानो, सुशील अजमेरा, मीनू कंवर, भागचंद गुर्जर एवं पुष्कर ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश गुर्जर, सरदारा काठात मसूदा, भगवानसिंह रावत जवाजा, ए सी जैन ब्यावर, जीवन भाकर नसीराबाद सहित कांग्रेस के अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे। बैठक का संचालन राकेश शर्मा व जगदीश वर्मा ने किया।

सभापति व ठेकेदार पर मिलिभगत का लगाया आरोप
4मदनगंज-किशनगढ़। कांग्रेस पार्षदगणों ने नगर परिषद में सफाई ठेकेदारी में अनियमितता को लेकर मुख्यमंत्री के नाम उपखण्ड़ अधिकारी सुखराम खोखर को ज्ञापन देकर सक्षम अधिकारी से जांच कराने की मांग की है।
ज्ञापन में इन्होने बताया कि नगर परिषद में विगत 6 वर्षों से एक ही ठेकेदार द्वारा सफाई ठेका संचालित कर रहा है। जिसमें डोर टू डोर कचरा संग्रहण कार्य भी सफाई कार्य में सम्मिलित है एवं प्रतिदिन सफाई कर्मचारियों की नियमित ड्यूटी भी शामिल है। लेकिन सफाई ठेकेदार द्वारा उपरोक्त नियमों की अव्हेलना कर डोर टू डोर कचरा संग्रहण नहीं किया जा रहा है। रविवार को सफाई कार्य नहीं किया जाता है इसके बावजूद भी सफाई ठेकेदार को विगत 6 वर्षों से उपरोक्त कार्य का भुगतान किया जाकर करोड़ों रूपयों का सभापति व ठेकेदार द्वारा उपरोक्त राशि को मिल बाट कर नगर परिषद को आर्थिक नुकसान पहुंचाये जाने का आरोप लगाते हुए मामले की जांच कराने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में नेता प्रतिपक्ष हमीदा बानों, मनीष कोशिक, सुशील अजमेरा, सचेतक राधेश्याम वैष्णव, रतन यादव, रफीक चौहान आदि शामिल थे।
-राजकुमार शर्मा

error: Content is protected !!