सहायक अभियंता, कनिष्ठ लिपिक व चालक को बनाया बंधक

महिला श्रमिकों ने मचाया उत्पात, गाडी के चारों पहियों की हवा निकाल कर अजमेर-मालपुरा मार्ग किया जाम
अरांई पुलिस के वाहन की भी निकाली हवा, बोराड़ा, बान्दरसिंदरी थाना सहित एसडीएम पहुंचे मौके पर
सरपंच की समझाइश पर टला मामला
-मनोज सारस्वत- अरांई। जिला कलेक्टर के निर्देश पर ढसूक ग्राम पंचायत में नरेगा कार्यस्थल पर औचक निरीक्षण के लिये गये सहायक अभियन्ता द्वारा श्रमिकों की अनुपस्थिति पर हाजरी काटने के दौरान महिला श्रमिकों व मेटों ने मिल कर बंधक बना लिया। अनुपस्थिति लगाने के मामले में धक्का मुक्की करते रहे।

सरकारी वाहन जिसमें निरीक्षण दल को बंधक बनाकर हवा निकाली गई
सरकारी वाहन जिसमें निरीक्षण दल को बंधक बनाकर हवा निकाली गई

 

सहायक अभियंता से जानकारी लेते एसडीएम
सहायक अभियंता से जानकारी लेते एसडीएम

 

घटना स्थल से भीडतंत्र को खदेडती अरांई पुलिस
घटना स्थल से भीडतंत्र को खदेडती अरांई पुलिस

 

ढ़सूक बस स्टैण्ड पर जमा भीड़
ढ़सूक बस स्टैण्ड पर जमा भीड़

इस दौरान श्रमिकों ने मेटों के साथ मिलकर जमकर तीन घंटे तक उत्पात मचाया। साथ ही निरीक्षण अधिकारी संदीप पाण्डे की सरकारी गाडी के चारों पहियों की हवा निकालते हुये पत्थर से वाहन के स्क्रेच कर दिया। तथा वाहन को उठा उठा के पटकने लगे। श्रमिक ों ने अजमेर – मालपुरा मार्ग पर पत्थर व लकडिया डालकर जाम कर दिया। मार्ग पर वाहनों की लाईन लग गई। वहीं राहगीरों को बडी परेशानिया उठानी पडी। सूचना पर पहुंची अरांई पुलिस के वाहन पर भी श्रमिको ने हमला बोलते हुये एक पुलिस कर्मी पर वार कर पुलिस वाहन की भी हवा निकाली दी। श्रमिकों के बढते विरोध को देखकर पुलिस को अतिरिक्त पुलिस जाब्त मंगाना पडा। मामले में सहायक अभियन्ता की शिकायत पर अरांई पुलिस ने राजकार्य में बाधा पहुचाने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह था मामला :- प्राप्त जानकारी के अनुसार अरांई पंचायत समिति के सहायक अभियन्ता संदीप पाण्डे द्वारा उच्च अधिकारियों के निर्देश पर शनिवार सुबह ढसूक ग्राम पंचायत में चल रहे नरेगा कार्यो का निरीक्षण करने पहुंचे। नारायण सागर व चरागाह में चल रहे नरेगा कार्य पर श्रमिकों के नहीं मिलने पर सहायक अभियंता संदीप पाण्डे ने मेंट को मौके पर बुलाकर लताड लगाते हुये मस्टररोल में अनुपस्थिति दर्ज कर दी। हाजरी काटने की सूचना मिलने पर नरेगा श्रमिकों ने सहायक अभियंता पाण्डे सहित चालक शरीफ मौहम्मद को बस स्टैण्ड पर ही घेर कर बंधक बना लिया। सरकारी गाडी को नुकसान पहुंचाते हुये रास्ता जाम कर दिया। तीन घंटे लगातार जाम रहे मार्ग से राहगीरों को परेशानिया उठानी पडी। वहीं श्रमिकों द्वारा बार बार सहायक अभियंता पर हाजरी काटने को लेकर विरोध जताया जा रहा था। तो इधर सहायक अभियंता पाण्डे श्रमिकोंं को नियमों की अवेहलना कर राजकार्य में बाधा नहीं डालने की बात समझाते रहे।

तीन थानों की पुलिस पहुंची मौके पर :– मार्ग जाम होने की सूचना पर अरंाई पुलिस पंचायत समिति के अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचकर श्रमिकों को समझाने का प्रयास शुरू किया। किन्तु श्रमिकों के विरोध के चलते अरंाई पुलिस सहित अन्य अधिकारियों को घटना स्थल से एक किलोमीटर दूरी पर जगह बनानी पडी। पुलिस द्वारा उपखण्ड अधिकारी सुखराम खोखर को सूचना देने पर बोराडा थानाधिकारी छीतरसिंह व बान्दसिन्दरी थानाधिकारी पारसमल पंवार को पुलिस जाब्ते के साथ ढसूक बुलाया गया। बाद में सरंपच पति राजू जैवल्या द्वारा ग्रामीणों को शंाति व्यवस्था बनाये रखने के अथक प्रयास के बाद मामला शांत हुआ। ओर श्रमिकों ने जाम हुये मार्ग को खोलते हुये अपने घर लौटे। पुलिस ने मौके पर भीड पर मौजूद अन्य भीडतंत्र क ो सख्ती से हटाते हुये शांति बनाई।

पंचायत समिति के कार्मिकों ने जताया रोष :- निरीक्षण के दौरान इस प्रकार की घटना होनें पर पंचायत राज विभाग के अधीन कार्यरत कर्मचारियों व अधिकारियों ने सहायक अभियंता अमित माथुर, सहायक कार्यक्रम अधिकारी श्याम प्रकाश के नेतृत्व में रोष जताते हुये कडी कार्यवाही की मांग की है।

इनका कहना :- अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में मौका रिपोर्ट तैयार कर घटना की जानकारी ली गयी है। सहायक अभियंता, सरकारी वाहन चालक, लिपिक की शिकायत पर अरांई पुलिस को कार्यवाही करने के निर्देश दिये है। सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों का कत्र्तव्य है कि राजकार्य का पालन करे वहीं दूसरी ओर आमजन का कत्र्तव्य है कि राजकार्य में बाधा नहीं पहुंचाये। नियमों की अवहेलना करने पर सख्त कार्यवाही ही अधिकारियों का कत्र्तव्य है।
-सुखराम खोखर, उपखण्ड अधिकारी, किशनगढ़
a 4जिन नरेगा कार्यस्थलों का निरीक्षण किया गया उस दौरान कार्यस्थल से मेट व श्रमिक नदारद थे तथा मस्टररोलों की नियमित की जाने वाली खानापूर्ति अधूरी थी। कार्यस्थलों पर किया गया कार्य संतोषजनक नहीं था।
-संदीप पाण्डे, सहायक अभियंता, अरांई

error: Content is protected !!