
अजयनगर स्थित आश्रम में सुबह से ही मातरा साहिब का 108 पाठ, श्रीचन्द्र चालीसा 108 पाठ, अभिषेक, कीर्तन, श्रीचन्द्र सिद्धांत सागर का पाठ, जीवनी एवं भोग के साथ रोट का प्रसाद वितरण किया गया। आश्रम में विशाल झांकी सजाकर आतिशबाजी की गई।
पण्डित चन्द्रस्वरूप जी शास्त्री ने पूजा अर्चना करवाई। भारतीय सिन्धु सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नवलराय बच्चाणी, प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी, तुलसी सोनी, सिन्धु समिति अध्यक्ष भगवान साधवाणी, रमेश मेंघाणी ने सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम में भागचन्द लक्षमणदास दौलताणी, शंकर सावलाणी, रणधीर सिंह कच्छावा, ताराचन्द राजपुरोहित, जय मंघाणी, प्रकाश मूलचंदाणी सहित कई
कार्यकर्ता उपस्थित थे।