वीर कुमार की पुण्यतिथि पर सुन्दरकांड के पाठ का आयोजन

Veerji-sundarkandअजमेर। अजमेर नगर परिषद के पूर्व सभापति शेर-ए-अजमेर स्व. वीर कुमार की पुण्यतिथि पर शुक्रवार 23 जनवरी को तोपदड़ा में वीरकुमार मार्ग, वीर कुमार चौराहा स्थित हनुमान मंदिर के पास सुन्दरकांड के पाठ का आयोजन किया गया।
स्वाभिमान ग्रुप के प्रमुख विनोद चौहान ने बताया कि आयेजन से पूर्व स्व. वीर कुमार के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। आयोजन में शहर भर से सैंकड़ों लोगों ने स्व. वीर कुमार को पुष्पांजलि अर्पित की। आयोजन में भाग लेने के लिए गुजरात से स्वाभिमान ग्रुप के 15 कार्यकर्ता विशेष रूप से अजमेर आए, जिन्होंने सुन्दरकांड पाठ के बाद मधुर भजनों की प्रस्तुति दी। सायंकाल सभी ने ऋषि घाटी स्ििात श्री वीरकुमार की समाधि पर जाकर मोमबत्तियां प्रज्जवलित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
Veerji 3स्वाभिमान ग्रुप की मीडिया प्रभारी श्रीमती सरला विजय शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में नगर परिषद के पूर्व सभापति सुरेन्द्र सिंह शेखावत, शहर भाजपा अध्यक्ष अरविन्द यादव, पार्षद जीतेन्द्र अरोड़ा, पूर्व पार्षद सुभाष खण्डेलवाल व घनश्याम सिंह राठौड़, राजेश मकवाना, विजय चौहान, विमला नागरानी, कान्ता पढिय़ार, मोनू माथुर, प्रवीण चावड़ा, नीलेश गलसर, अश्विन जादव, हीराभाई हींगड़ा, दीपिका चावड़ा, महेन्द्र पारघी, राजा साई, राजु बोरिसा, कैलाश, मनोज, भरत चौहान, नंदकिशोर चौहान, बलराज कच्छावा, हरभजन सिंह गुलवान, मनजीत सिंह राव, अभिषेक खंडेलवाल, वरणदीप सिंह, सुमेर सिंह, जीतेन्द्र मकवाना, महेश चौहान और भारत मकवाना का विशेष सहयोग रहा।
सुन्दरकांड पाठ के पश्चात अम्बावाड़ी स्थित वीर मनोविकास निकेतन में अध्ययनरत विशेष बच्चों को अल्पाहार कराया गया। वीर मनोविकास निकेतन की संचालिका श्रीमती किरण शर्मा और रूपा गंगवार, भावना शर्मा, जे.पी. शर्मा, निर्मला, चंचल चौहान आदि ने आयोजन में अपनी अहम भूमिका निभाई।

विजय शर्मा 
अजमेर 
9828428530
error: Content is protected !!