स्वाइन फ्लू के बचाव के लिए ताबीज वितरित

पुरुषोत्तम बांट रहे घर-घर मे कपृर इलाइची के ताबीज

पुरुषोत्तम चंदनानी कपुर इलाइची के ताबीज बांटते हुए।  फोटो: सुमन प्रजापति
पुरुषोत्तम चंदनानी कपुर इलाइची के ताबीज बांटते हुए। फोटो: सुमन प्रजापति

ब्यावर, (हेमन्त साहू)। शहर मे इन दिनो स्वाइन फ्लु की बीमारी को लेकर शहर मे कई जगह शिविर लगाकर सरकारी चिकित्सा विभाग कई संगठनो द्वारा बीमारी के बचाव करने के लिए कई जगह काढा वितरण, होम्योपेथिक वेक्सीन सहित अंगेजी टेबलेट का वितरण किया जा रहा है। इससे अलग शहर के सेवाभावी एवं सामाजिक कार्यो मे जागरुक रहने वाले पुरुषोत्तम चंदनानी ने देशी कपुर व इलाइची पीसकर कपडे मे बांधकर ताबीज बनाए है। गांव-गांव जाकर शहर के कई वार्डो मे बच्चो के गले मे ताबीज लटका कर सुंघने की सलाह दे रहे है। इसी तरह महिलाओ व पुरुषो को कपडे से बनी पोटली बांटकर स्वाइन फ्लु के बचाव के लिए सुंघने का परामर्श दे रहे है।

लाम्बा जिला प्रवक्ता नियुक्त
ब्यावर, (हेमन्त साहू)। अखिल भारत हिन्दु क्रंाति सेना के जिला प्रमुख कुलदीप बोहरा ने सेवाभावी युवा ऋषि लाम्बा को जिला प्रवक्ता पद पर नियुक्त किया। संगठन के जिला प्रमुख बोहरा ने लाम्बा को संग्ठन के हित मे कार्य करने एवं मजबुत बनाने के निर्देश दिये। लाम्बा की नियुक्ति पर मित्रगणो व संगठन पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओ ने हर्ष व्यक्त किया।

error: Content is protected !!