हस्तरेखा विशेषज्ञ दादा अशोक भाटिया की सेमिनार अजमेर में

dada ashok jee 1अजमेर, 5 अप्रैल। अंतरराष्ट्रीय हस्तरेखा विशेषज्ञ दादा अशोक भाटिया दुबई वाले की सेमिनार व सम्मान समारोह 9 अप्रैल को सायं 5 बजे स्वामी कॉम्पलैक्स के बैंक्वेट हॉल में किया जायेगा। सिन्धी समाज महासमिति के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में दादा अशोक भाटिया हस्तरेखा विषय पर विस्तृत जानकारी देंगे। इस मौके पर जिज्ञासा का सत्र भी रखा गया है। साथ ही दादा अशोक भाटिया द्वारा शहर के प्रमुख 12 व्यक्तियों का भी सम्मान किया जायेगा।
10 अप्रैल को सुबह 10 से सायं 5 बजे तक चयनित व्यक्तियों का निःशुल्क हस्तरेखा परीक्षण किया जायेगा।
यह जानकारी देते हुए महासमिति के महासचिव हरी चंदनानी ने बताया कि दादा अशोक भाटिया मूलतः गांधीधाम से हैं और पिछले 48 वर्ष से दुबई में रह रहे हैं। उनका जन्म 4 जनवरी 1946 को हैदराबाद, सिन्ध में हुआ और पिछले 33 वर्षो से ज्योतिष से जुड़े हुए है। भारत में करीब-करीब हर बड़े शहर में सेमिनार कर चुके है। उन्होंने लंदन, यूएसए, जकार्ता सहित विदेश में कई बड़े शहरों में भी सेमीनार की है।
हरी चन्दनानी
महासचिव
मो. 9649750811
error: Content is protected !!