धार्मिक अनुष्ठान के साथ मंदिरो व घरो मे विराजित हुए गजानन
‘चौपड़ का सेठÓ शाहपुरा मोहल्ला में विराजमान
गणेशचतुर्थी के अवसर पर मालियान चौपड़ समिति द्वारा पांच दिवसीय गणेश महोत्सव का आयोजन किया गया। ‘चौपड़ का सेठÓ की गुरुवार सुबह 11 बजे मालियान चौपड़ पर स्थापना की गई। आयोजन समिति संयोजक इंदर गहलोत ने बताया कि 18 सितंबर को ‘दही हांडीÓ 19 सितंबर को भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। जिसमें खाटू श्याम मित्र मंडल नीमच द्वारा भजनों की सरिता बहाई जाएगी। इस पांच दिवसीय महोत्सव में 20 सितंबर को रामलीला का आयोजन होगा। 21 को हवन-पूजा दोपहर को शोभायात्रा और गणेश विसर्जन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। गहलोत ने बताया कि इस दौरान प्रतिदिन सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक शृंगार आरती का आयोजन किया जाएगा।
परिषद के बाहर ‘ब्यावर का राजाÓ हुए विराजित
श्रीगणेश चतुर्थी महोत्सव समिति डिग्गी महादेव मंदिर चौराहा के हरीश कुमावत ने बताया कि इस बार ब्यावर के राजा को विधि-विधान से दोपहर 12.15 बजे विराजित किया गया। इसके बाद 21 सितंबर तक विसर्जन के दिन तक प्रतिदिन आकर्षक शृंगार किया। कुमावत ने बताया कि प्रतिदिन भजन संध्या सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। 19 सितंबर को जीण माता का मंगलपाठ और 20 को कवि सम्मेलन आयोजित होगा।
सूरजपोल गेट पर ‘हथाई का राजाÓ की स्थापना
सूरजपोलगेट स्थित मालियान हथाई पर ‘हथाई का राजाÓ के यहां बुधवार को खाटू श्याम दरबार की झांकी सजाई गई। पंकज गहलोत ने बताया कि गुरुवार को हथाई के राजा की स्थापना विधि-विधान से दोपहर 1.15 बजे की गई। गहलोत ने बताया कि इस अवसर पर 201 कलश के साथ शोभायात्रा भी निकाली गई। साथ ही प्रतिदिन कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।
