अजमेर। इंडोर स्टेडियम सभागार में भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। जिला मीडिया संयोजक अनीश मोयल ने बताया कार्यक्रम की शुरुआत में नव निर्वाचित पृथ्वीराज मंडल अध्यक्ष योगेश शर्मा, दाहरसेन मंडल अध्यक्ष राजकुमार लालवानी, बजरंग मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा एवं दाहरसेन जिला प्रतिनिधि दीपक शर्मा का माल्यार्पण कर स्वागत किया
कार्यक्रम का संचालन श्री जय किशन परवानी ने किया, पूर्व मंत्री श्री किशन सोनगरा ने कहा की आज हम भारत के एक ऐसे महानायक की जयंती पर एकत्रित हुए है, जिस तरह से उन्होंने भारत को एक किया इसलिए उन्हें लोहपुरुष के नाम से याद किया जाता है अंग्रेजो की विभाजनकारी नीति को ध्वस्त करते हुए देश में छोटी बसी 600 रियासतो को एक किया।
सरदार वल्लभ भाई पटेल ने सुरक्षा यातायात एवं विदेश नीति के सन्दर्भ में सभी राजाओ को एक करने का प्रयास किया। भारत में जो आज हम विभिन्नता में एकता देखते है उसका श्रेय सरदार वल्लभ भाई पटेल को जाता है। पटेल ने तत्कालीन प्रधानमन्त्री श्री जवाहरलाल नेहरू को आगाह किया था हिंदी चीनी भाई भाई का नारा विफल होगा जो चीन के आक्रमण होने पर सत्य साबित हुआ। यह उनका राष्ट्रीय दृष्टिकोण था।
हम सरदार वल्लभ भाई पटेल से यह शिक्षा ग्रहण करे की घर परिवार से ऊपर राष्ट्र है। मैं भारतीय जनता पार्टी को धन्यवाद देना चाहूँगा ऐसी विभूति का जन्मदिवस राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में बना रहे है यह हमारै लिए गौरव की बात है
कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष श्री अरविन्द यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोमरतन आर्य जिला मंत्री रश्मि शर्मा, श्री धर्मेन्द्र गहलोत, सोमरत्न आर्य, श्री जयकिषन पारवानी, विनीत कृष्ण पारीक, दीपक शर्मा, भगवान सिंह खंगारोत, महेन्द्र जादम, राजेष शर्मा, योगेष शर्मा, विजय टांक, प्रकाष चौरसिया, शषीपाल यादव, तारा रावत, गोपाल बंजारा, नीरज सिंह, राजकुमार लालवानी, राजू कुमावत, राजू धावा, विक्रम सिंह, आदि
उपाध्यक्ष सतीश बंसल ने धन्यवाद ज्ञापित किया
