सेवादल की राष्ट्रीय संगठक नेली नाथन ने ली अजमेर में बैठक
अजमेर। अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल की राष्ट्रीय संगठक नेली नाथन व राष्ट्रीय प्रशिक्षक एस$ प्यारी जान ने सेवादल कार्यकर्ताआें से आह्वान किया है कि आम लोगों के बीच जाकर कांग्रेस पार्टी की सरकारों द्वारा भारत देश के चहुंमुखी विकास के लिए किए गए महत्वपूर्ण कार्यो का प्रचार प्रसार करें।
उन्हांेने कहा कि सेवादल कार्यकर्ता हमेशा गुटबाजी से दूर रहते हैं। सेवादल कार्यकर्ताआें के लिए सबसे महत्वपूर्ण कांग्रेस पार्टी है उसके बाद नेता है। इसलिए सेवादल के कार्यकर्ता किसी भी नेता से पहले पार्टी को ज्यादा महत्व देते हंै क्योंकि पार्टी मजबूत होगी तो नेता भी मजबूत होंगे और नेता मजबूत होंगे तो हम मजबूत होंगें।
सेवादल की दोंनो राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने बुधवार दोपहर को डाक बंगला अजमेर में अजमेर शहर जिला कांग्रेस सेवादल पदाधिकारियों की बैठक को सम्बोधित किया। उन्हांेने कांग्रेस नेताआें को भी सेवादल को और ज्यादा महत्व देेने की वकालत की क्योंकि सेवादल कार्यकर्ता कांग्रेस और जनता के बीच सेतु का काम करते हैं तथा सेवादल के लोग हमेशा कांग्रेस की रीति नीति के हिसाब से ही अपने कार्यो को अंजाम देते हैं।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव व अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेन्द्र सिंह रलावता व राजस्थान की पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री श्रीमती नसीम अख्तर ने भी सेवादल कार्यकर्ताआें को सम्बोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में फासिस्ट वादी ताकतों का मुकाबला करने के लिए सेवादल को मजबूत करने की आवश्यकता है। केन्द्र व राज्य की वर्तमान भाजपा सरकार द्वारा जो जन विरोधी निर्णय लिये जा रहे है तथा आये दिन अलग-अलग नाम से जनता पर करो का बोझ लादा जा रहा है उसके लिए भी सेवादल कार्यकर्ताआें को आन्दोलन प्रारम्भ करना चाहिये। रलावता व श्रीमती इंसाफ ने कहा कि अजमेर का सेवादल हर कार्य में अपनी अग्रणी भूमिका निभाता आ रहा है। कांग्रेस पार्टी द्वारा अजमेर सेवादल को सौंपी गई किसी भी जिम्मेदारी का सेवादल के कार्यकर्ता पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ पालन करते है। सेवादल कांग्रेस का वह संगठन है जो एकरूपता लाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता में हो या ना सेवादल के लोग हमेशा पार्टी के प्रति समर्पित भाव से कार्य करते हंै।
अजमेर शहर जिला कांग्रेस सेवादल के जिला मुख्य संगठक शैलेन्द्र अग्रवाल ने बैठक के प्रारम्भ में स्वागत भाषण देते हुए अजमेर शहर सेवादल की गतिविधियों की रिर्पोट प्रस्तुत की तथा सेवादल के राष्ट्रीय पदाधिकारियों को अवगत कराया की पार्टी द्वारा सौंपे गये विभिन्न कार्यो के निर्वहन करने के साथ साथ ही अजमेर सेवादल स्थानीय जन समस्याआें के समाधान व केन्द्र व राज्य की भाजपा सरकार की जन विरोधी नितियों के खिलाफ समय समय पर आन्दोलन करता रहा है तथा सरकार द्वारा हाल ही में लगाये गये विभिन्न करो के खिलाफ सेवादल द्वारा शीघ्र ही उग्र आन्दोलन किया जायेगा।
बैठक के प्रारम्भ में सेवादल के दोनांे राष्ट्रीय नेताआें व रलावता, श्रीमती इंसाफ तथा जयपुर से आयी हुई सेवादल की संध्या पुरोहित का सेवादल पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। बैठक में आने से पूर्व नेली नाथन व एस$प्यारी जान ने ख्वाजा साहब की दरगाह में जियारत भी की। शेखजादा जुल्फीकार चिश्ती ने उन्हें जियारत कराकर चुनरी आेढ़ाकर स्वागत किया। दोनो नेताआें ने तीर्थराज पुष्कर में तीर्थसरोवर की पूजा अर्चना व ब्रहा्रा मन्दिर के दर्शन भी किये। इस अवसर पर अजमेर शहर जिला कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक शैलेन्द्र अग्रवाल व पुष्कर सेवादल के आलोक भारद्वाज भी साथ थे।
सेवादल पदाधिकारियों व कांग्रेस नेताआें का स्वागत करने वाले अजमेर सेवादल पदाधिकारियों में मुख्य रूप से शैलेन्द्र अग्रवाल के साथ महिला संगठक इन्दिरा गोयल, अति$ मुख्य संगठक योगेन्द्र सैन, हेमराज बारोलिया, हरि प्रसाद जाटव, माधव दास बाकोलिया, कैलाष फुलवारी, श्रीमती ज्योति सोनगरा, आरिफ खान, मो$ सलीम, नरेष सोलीवाल, कमल कृपलानी, बृजेष कहार, प्रमोद कुमार बछामदिया, ईषान खान नागरा, मनोज कुमार भाटी, सोहन लाल सामरिया, नजरूद्घीन कुरैषी व लक्ष्मण गुर्जर, साजिद खान, कौषल चित्तौड़िया, योगेष उबाना व संदीप सहित कई सेवादल पदाधिकारी शामिल थे।
सुमित कलसी
9784710100
