चितेरी चिड़क्लियां कला प्रदर्शनी शुरू
लोक कला संस्थान की और से आयोजित चितेरी चिड़क्लियां कला प्रदर्शनी का उद्घाटन शुक्रवार को सूचना केंद्र की कला दीर्घा में महापौर धर्मेन्द्र गहलोत ने किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि प्रसिद्ध कलाविद राम जैसवाल, अजयमेरु प्रेस क्लब के अध्यक्ष एस. पी. मित्तल व वरिष्ठ पत्रकार गिरधर तेजवानी भी उपस्थित थे । दीप प्रज्वल्लन के पश्चात प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए गहलोत ने प्रदर्शित चित्रो की प्रशंसा की और कहा की अक्सर घर आँगन या दीवारो पर देखे जाने वाले मांडणे, थापा व सांझी कला को कैनवास पर उकेर कर प्रदर्शनी तक लाना लुप्त हो रही कलाओ के संवर्धन का अनूठा प्रयास है, अवश्य ही इससे इन कलाओ को प्रोत्साहन मिलेगा, नयी पीढ़ी इस जरिये इन कलाओ को आसानी से समझ सकेगी। विशिष्ठ अतिथि राम जैसवाल ने कहा की नवोदित कलाकारों के हाथो से विविधताओं को समेटे किया गया कार्य सराहनीय है जो की कलाकारों के मन में कला, आकारो, रंगो, अलंकारों के प्रति मोह चित्रो के जरिये प्रदर्शित हो रहा है। शुक्रवार को पूरे दिन दर्शको का ताता लगा रहा।
प्रदर्शनी के आयोजक व संस्थान के सचिव संजय कुमार सेठी ने बताया की अजमेर में पहली बार 18 महिला कलाकारों द्वारा बनाये गए पेंटिंग्स प्रदर्शित किये जा रहे है। इस कलाओ को प्राचीन काल से महिलाओ ने ही में सजाया है और अब आधुनिक स्वरुप प्रदान किया है। प्रदर्शनी में प्रियंका सेठी, मिनाक्षी मंगल, अलका शर्मा, रीना मुखर्जी, डॉ. ऋतु शिल्पी, इंदु खण्डेलवाल, रोमिना गर्ग, चांदनी जैन, एलिज़ाबेथ एंथोनी, रूचि मेहता, मुस्कान जैन, दिव्या खत्री, किरण खत्री, नेहा कनोजिया, आकांक्षा शर्मा, अनुप्रिया मुखर्जी, आरज़ू सांखला, कृतिका शर्मा ने विभिन्न विधाओ व विषयो को समेटे अपना कार्य प्रदर्शित किया है।
प्रदर्शनी में मांडणा, सांझी, थापा, मधुबनी व बंगाली शैली के माध्यम से राजस्थानी जीवनशैली, ईसर गणगौर, बुद्ध, वन्यजीव, पक्षी, उत्सव के रूप में उकेरा गया है वही अफ्रीकन फिगर्स में मांडणो का समावेश, मधुबनी पेंटिंग्स सीरीज में मछली का विवाह, जेमिनी रॉय थीम पर डूडल वर्क किया है।
युवाओ व महिलाओ के लिए ख़ास- संस्थान की अध्यक्ष मिनाक्षी मंगल ने बताया की पारम्परिक कला एवं संस्कृति में रूचि रखने युवाओ व महिलाओ यह प्रदर्शनी ख़ास होगी। प्रदर्शनी 8 से 11 जनवरी तक 11 से 6 बजे तक खुली रहेगी जिसमे प्रवेश निःशुल्क है।
होंगे कई आयोजन– प्रदर्शनी के दौरान 9 जनवरी को 11.30 बजे स्केचिंग पर कार्यशाला, 10 जनवरी को 11.30 बजे क्ले मॉडलिंग पर कार्यशाला, 11 जनवरी को 11.30 बजे इंस्टालेशन आर्ट डेमो व शाम ४ बजे समापन समारोह आयोजित किया जाएगा।