अजमेर- 10 जनवरी सन्त निरंकारी मिशन द्वारा आध्यात्मिक प्रदर्शनी के दूसरे दिन रविवार 10 जनवरी को प्रातः 10 बजे से प्रदर्शनी देखने के लिए हजारों लोगों की भीड उमड पडी, जिसमें महिलायें, पुरूष, छोटे छोटे बच्चे देखने के लिये उमड पडे। लोगों को उम्मीद नहीं थी कि निरंकारियों ने आध्यात्मिक प्रदर्शनी के माध्यम से मानव सेवा कीसच्चाई ईश्वर की प्राप्ति माता पिता की सेवा बडो का आदर सत्कार गुरू की पूजा सेवा इस प्रदर्शनी के माध्यम से सीखने को मिली। निरंकारी प्रवक्ता नानक भाटिया ने बताया कि प्रदर्शनी देखने वालों को छोटी छोटी बच्चियों ने जो कि निरंकारी सेवादल की वर्दी में थी, जिन्होने निरंकारी प्रदर्शनी हमें क्या दर्शाना चाहती है सतगुरू बाबा हरदेव सिंह जी महाराज आध्यात्मिक ध्यान सिखा रहे हैं, जो जनज न पहुचा रही है, जो एकत्व का भाव सिखा रहे हैं, इन बच्चियों ने शहर के बडे बडे प्रबुद्ध लोगों को जिस प्रकार समझा रहीं थी अचम्बित रह गये, उनका कहना था हम इस सेवाधारी बच्चियों के सामने एक प्रतिशत भी ज्ञानवान नहीं है, हम तो सोच भी नहीं सकते कि इन्होने हमें इस निरंकार आध्यात्मिक ज्ञान को समझाने के तरीके से अचम्बित है। इनका तरीका हमारे दिल में उतर गया। धन्य है इनके गुरू जिन्होने इनको ज्ञान दिया, धन्य है इनके माता पिता जिन्होने इतनी अच्छी शिक्षा दी।
प्रवक्ता भाटिया ने बताया यह सेवाधारी बच्चियां जिसमें संगीता, रेश्म भाटिया, जिया, सोनिया, दिव्या, गीता नन्दू, नेहा, रीना, चंचल, मधु व अन्य कई बच्चियों हजारो व्यक्तियों को आध्यत्मिक ज्ञान निरंकारी उद्धेश्य व मिशन की जानकारी दी। निरंकारी आध्यत्मिक मिशन के राष्ट्रीय प्रभारी श्री कुलदीप सिंह ने जानकारी दी कि इस प्रदर्शनी को देश भर में लगाई जा रही है, जहां पर मानव मानव से प्यार का वर्ताव करे इंसान बने वैर के आगे बडों का आदर सत्कार करे ऐसे कई अनेक उद्धेश्य है जो कि आध्यात्मिक प्रदर्शनी दर्शाती है।
सांयकाल कार्यक्रम में मुख्य अतिथी श्रीमति अनिता भदेल, मा. महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री तथा विशिष्ठ अतिथि श्री सम्पत सांखला, भारतीय सिन्धु सभा के प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी व हाजी सैयद गुलाम किबरिया चिश्ती पूर्व अध्यक्ष अंजमुन कमेटी दरगाह शरीफ एवं हाजी शेखजादा जुल्फिकार चिश्ती अध्यक्ष ने दीप प्रज्जवलित कर प्रदर्शनी का अवलोकन किया। भीलवाडा की आई निरंकारी बैण्ड ने अपना प्रदर्शन कर स्वागत किया। श्रीमति अनिता भदेल ने प्रदर्शनी देखकर खुशी जाहिर की और कहा कि ऐसी प्रदर्शनी निरंकारियों ने पहली बार लगाई है, जबकि मानव कल्याण के लिये बार बार कई बार लगानी चाहिये। अजमेर के जानल इंचार्ज संत धमनदास निरंकारी ने अतिथियों का शॉल ओढाकर स्वागत व आर्शीवाद दिया।
आज के इस कार्यक्रम में नियमित सत्संग की कडी में आजाद पार्क आध्यात्मिक नगरी में सत्संग व प्रवचन भी हुये।
कल 11 जनवरी 2016 को आध्यात्मिक प्रदर्शनी में अजमेर के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों को निरंकारी आध्यत्मिक ज्ञान करवाया जायेगा।
दोपहर 1 बजे से पूर्व मुख्य न्यायाधीश सिक्किम हाईकोर्ट एवं पूर्व अध्यक्ष मानवाधिकार आयोग श्री सुरेन्द्र नाथ भार्गव मुख्य अतिथी होगें।
(नानक भाटिया)
09214586446