जिला प्रमुख वंदना नोगिया ने सादगी से मनाया जन्मदिन

zp ajmer  (1)zp ajmer  (2)zp ajmer  (3)zp ajmer  (4)zp ajmer  (5)अजमेर 20 फरवरी। शनिवार को जिला प्रमुख वंदना नोगिया के अपना जन्मदिन महिला कल्याण मण्डल चाचियावास द्वारा संचालित मुकबधिर आवासीय विद्यालयी के छात्र-छात्राओं के बीच उपस्थित रहकर सादगी से मनाया। इस अवसर जिला प्रमुख वंदना नोगिया ने मुकबधिर विद्यालयी छात्र-छात्राओं एवं जेएलएन के चिलड्रन वार्ड में भर्ती बच्चों को फलों का वितरण किया। दोपहर को जनाना अस्पताल के रास्ते पर लोहागल में अपनाघर वृद्धा आश्रम घर पहंुचकर मिठायी वितरण कर बुजुर्गो का आर्षिवाद लिया। इससे पूर्व जिला प्रमुख वंदना नोगिया सुबह 9.30 बजे पुष्कर सरोवर में पूजा-अर्चना कर ब्रह्मा जी के दर्षन किये। पुष्कर घाट पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नगरपालिका अध्यक्ष कमल पाठक द्वारा जिला प्रमुख वंदना नोगिया का स्वागत किया गया। जिला प्रमुख वंदना नोगियां को नोसर घाटी स्थित राजकीय आवास पहंुचकर सरपंच संघ जिला अध्यक्ष महेन्द्रसिंह मझेवला, संजय भसाली, तबीजी सरपंच राजेन्द्र गैना सहित कई भाजपा कार्यकताओं ने जन्मदिन की बधाई दी। देर शाम को जिला प्रमुख के कंचननगर के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में जिला परिषद के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने पहंुचकर बधाई दी।

error: Content is protected !!