जन स्वाभिमान अभियान के अंतर्गत ली राष्ट्रीय एकता व अखंडता की शपथ

IMG_20160220_091619IMG_20160220_092030IMG_20160220_092435अजमेर 20 फरवरी 2016। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के आव्हान पर चल रहे तीन दिवसीय जन स्वाभिमान अभियान के अंतर्गत आज प्रातः 9 बजे भाजपा शहर जिला द्वारा स्थानीय पटेल स्टेडियम मे स्थित सरदार पटेल की मूर्ति के समक्ष राष्ट्र की एकता व अखंडता बनाए रखने की शपथ ली गई।
जिला प्रचारमंत्री शरद गोयल ने बताया की प्रातः सभी भाजपा कार्यकर्ता बजरंगगढ़ स्थित शाहिद स्मारक पर एकत्रित हुए तथा वहँा से रेली के रूप मे पटेल स्टेडियम पहुँचे, जहाँ शहर जिलाध्यक्ष श्री अरविन्द यादव ने सभी कार्यकर्ताओं को राष्ट्र की एकता व अखंडता अक्षुण बनाए रखने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर श्री यादव ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की जिस प्रकार सरदार पटेल ने आजादी के बाद सभी रियासतों के एक साथ एकत्र कर भारत को एकजुट किया व उसकी अखंडता बनाए रखी, हमें उनके द्वारा किए गये इस कार्य को अक्षुण रखना है। यह देश सभी का है, लेकिन अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर भारत माता को गली देने व उसके टुकड़े करने की बात करना भाजपा या कोई भी राष्ट्रवादी विचारधारा का व्यक्ति सहन नही करेगा एवं इसका सदेव प्रतिकार करेगा।
अजमेर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री शिवशंकर हेडा ने कहा की जो कांग्रेस देश को आजाद करने का श्रेय लेती है, उसी के उपाध्यक्ष देशद्रोही लोगों की पेरवी करते है। यह कांग्रेस की देश में वोट बैंक की गिरी हुई राजनीति है, जिससे वह सत्ता मे आने को तड़प रही है, लेकिन देश की जनता सब जानती है ओर वह कांग्रेस के इस एजेंडे को समझ चुकी है।
सभा को संबोधित करते हुए महापौर श्री धर्मेन्द्र गहलोत ने कहा की जवाहरलाल विश्वविध्यालय मे घटित देशद्रोही घटना से देश की छवि को आघात लगा है, यह किसी भी सूरत में स्वीकार नही किया जाएगा। निश्चित रूप से दोषियों को सजा जरूर मिलेंगी और भारत सदैव एक अखण्ड व अक्षुण राष्ट्र रहेगा।
इस अवसर पर उपमहापौर श्री सम्पत सांखला, जिला महामंत्री श्री रमेश सोनी, श्री जयकिशन पारवानी, उपाध्यक्ष श्री सोमरत्न आर्य, श्री सतीश बंसल, श्री संजय खंडेलवाल, श्रीमती संपत भाटी, प्रचारमंत्री शरद गोयल, जिलामंत्री रवीन्द्र जसोरिया, दीपेन्द्र ललवानी, नरपत सिंह, अम्रत नहारिया, श्रीमती विनोद कंवर, श्रीमती रश्मि शर्मा, राजेश घाटे, कोषाध्यक्ष श्री संजय अरोड़ा, मण्डल अध्यक्ष राजेश शर्मा, योगेश शर्मा, राजकुमार ललवानी, श्री धर्मेश जैन, तुलसी सोनी, अशोक राठी, पार्षद अनीश मोयल, प्रकाश मेहरा, चंद्रेश सांखला, मोहन ललवानी, वंदना नरवाल, दीपक सिंह सहित अनैक भाजपा नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
शरद गोयल
प्रचार मंत्री, भाजपा शहर जिला
9414002132

error: Content is protected !!