नवसम्वतसर की पूर्व संध्या पर लगेगा विक्रम मेला

भव्य आतिशबाजी व दीपदान
नवसम्वतसर पर गोष्ठी व कई कार्यक्रम

IMG_9821अजमेर 5 अप्रेल- नवसम्वतसर समारोह समिति के तत्वाधान में नवसम्वतसर कई कार्यक्रम का आयोजन किये जायेगें। जिसमें 7 अप्रेल पूर्व संध्या पर सुभाष उद्यान में विक्रम मेला, दीपदान, यज्ञ नगर निगम, अजमेर, राष्ट्रीय सेवा समिति, गायत्री परिवार एवं बजरंग दल द्वारा आयोजित किया जायेगा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा विशाल दो पहिया वाहन रेली जो पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय से शुरू होकर सुभाष उद्यान पर समाप्त होगी, इसके पश्चात भव्य आतिशबाजी का भी आयोजन रखा गया है।
नव सम्वत्सर समारोह समिति के अध्यक्ष सुनील दत्त जैन ने बताया कि 26 मार्च से प्रारम्भ होकर 8 अप्रेल तक शहर के विभिन्न स्थानों पर संगोष्ठियां आयोजित की जा रही है, जिसमें मेडीटेटिव स्कूल, अजयनगर, रामलीला मैदान, जौंसगंज, जांगिड बैंक, बिहारी गंज, सामुदायिक भवन धोला भाटा, रामदेव बस्ती मन्दिर, गांधी नगर नाका मदार, शिरोमणी स्कूल ईदगाह, भारतीय जीवन बीमा निगम कार्यालय, अलवर गेट, हासीब्ाई धर्मशाला, आर्य नारायणी, म.दस.विश्वविद्यालय, स्वामी कॉम्पलेक्स, केन्दन नगर सामुदायिक भवन, पलटन बाजार, महिला सामुदायिक भवन शास्त्री नगर, झूलेलाल धाम दिल्ली गेट,सन्त कवंरराम धर्मशाला व अन्य स्थानों पर गोष्ठियां आयोजित होगी।
समिति के मोहन खण्डेलवाल ने बताया कि कल चैत्र शुक्ल प्रतिबद्धा विक्रम संवत 2073 व युगांत 5118 प्रारम्भ हो रहा है सर्वस्पर्शी एवं सर्वग्राह्य भारतीय संस्कृति के दृष्टा मनीषियों और प्राचीन भारतीय खगोल शास्त्रियों के सूक्ष्य चिन्तन मनन के आधार पर की गई कालगणना से अपना यह नव सम्वत्सर पूर्णतः वैज्ञानिक एवं संस्कृति सम्मतः तो है ही, हमारे राष्ट्रीय स्वाभिमान एवं सांस्कृतिक ऐतिहासिक धरोहर को पुष्ट करने का पुण्य दिवस भी है। इसके साथ साथ आध्यात्मिक, प्राकृतिक व ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होने बताया कि भारतीय संविधान की भावना के अनुसार हमें नव संवत्सर गर्व से मनाना चाहिए। विभिन्न वंचित सेवा बस्तियों से वेदिक पद्धिति से आयुर्वेदिक माध्यम से चिकित्सा शिविर व योग शिविरों का आयोजन किया जायेगा।
8 अप्रेल को संस्कार भारती अजयमेरू द्वारा सुबह आनासागर चौपाटी स्थित मीरा बाई की छतरी पर नववर्ष की सूर्योदय का स्वागत किया जायेगा। नववर्ष का स्वागत सूर्य की प्रथम रश्मि को संस्कार भारती अर्ध्य देकर तथा शास्त्रीय संगीत एवं वीणा वादन से करेगी। संगीतज्ञ मधुलिका नाग सितार पर स्वरलहरियां बिखेरेंगी। सुबह 8 बजे से 10 बजे तक विभिन्न संगठनों द्वारा प्रमुख चौराहों पर सज्जा की जायेगी जिसमें गांधी भवन पर भाजपा शहर जिला अजमेर, मदार गेट पर सप्तक सेविका भारती, पृथ्वीराज मण्डल, क्लाक टावर चौराहे पर रूकटा, खत्री समाज, भारत विकास परिषद, डिग्गी चौक पर भारतीय सिन्धु सभा, गोल चक्कर चौराहा आर्य नगर व नगर एक, नया बाजार सेविका समिति, दुर्गा वाहिनी, महिला मोर्चा, आगरा गेट युवा मोर्चा, अग्रसेन चौराहा भारतीय युवा संगठन, अम्बेडकर सर्किल अधिवक्ता परिषद, इण्डिया मोटर्स चौराहा स्वामी समूह व विवेकानन्द केन्द्र, बजरंग गढ चौराहा विश्व हिन्दु परिषद, बजरंग मण्डल, फव्वारा चौराहा दाहरसेन मण्डल, चन्द्रकुण्ड प्रौढ व अम्बेडकर, पुलिस लाइन चौराहा नगर पांच, शास्त्री नगर चौराहा पर शास्त्री नगर विकास समिति, वैशाली नगर सहकार भारती नगर क्रमांक चार, भारत विकास परिषद, रीजनल कालेज चौराहा नगर तीन व विद्या भारती, पंचोली चौराहा नगर तीन, लवकुश उद्यान के पास केशव माधव संस्थान, अजयनगर चौराहा नगर एक, रामगंज नगर आठ व पूर्व सैनिक, दौराह नगर आठ, नौ नम्बर पैट्रोल पम्प संस्कृत भारती व नगर सात, धोला भाटा चौराहा नगर छ, राजा साईकिल चौराहा सेवा भारती, भारतीय युवा संगठन, फाइसागर रोड पर मां भारती ग्रुप परबतपुरा स्वदेश जागरण व किसान मोर्चा, श्रमजीवी महाविद्यालय भारत विकास परिषद युवा शाखा व शहर के विभिन्न राज्य सरकार, केन्द्र सरकार व विद्यालयों विश्वविद्यालयों में 7 तारीख को नागरिक अभिनन्दन कर नव संवत्सर की शुभकामना प्रेषण किया जायेगा। शहर की विभिन्न मंदिरों में ध्वजा परिवर्तन किये जायेगें।
इस सन्दर्भ में एक बैठक रखी गयी जिसमें समिति अध्यक्ष सुनील दत्त जैन ने विभिन्न प्रचार सामग्री का विमोचन किया गया। विद्यार्थियों के लिये मां सरस्वती व विवेकानन्द के कार्ड सभी के लिये राम दरबार व भारत माता के पोस्टर, विभिन्न प्रकार के स्टीगर, नवसम्वतसर पर पत्रक व नवसम्वतसर केसरी का विमोचन किया गया।
(निरंजन शर्मा)
9828171560

error: Content is protected !!