अखिल भारतीय चारण समारोह व प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन

IMG-20160609-WA0110IMG-20160609-WA0109अजमेर 9 जून। चारण साहित्य शोध संस्थान अजमेर में 9 जून 2016 को अखिल भारतीय चारण समारोह व प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ करणी व माँ सोनल के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं मातृ स्तुति से हुआ। प्रतिभा सम्मान समारोह के संयोजक एवं चारण साहित्य शोध संस्थान कार्यवाहक अध्यक्ष श्री भंवर सिंह चारण ने स्वागत उद्बोधन के द्वारा सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में चारण समाज की सामाजिक संरचना एवं संगठनात्मक एकरूपता पर विचार विमर्श हुआ इस सत्र में अखिल भारतीय चारण महासभा के अध्यक्ष श्री सी.डी. देवल, अखिल भारतीय चारण महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष श्री ओंकार सिंह लखावत, पद्मश्री सूर्य देवजी, अम्बादान जी रोहडि़या, पद्श्री सी.पी. देवल, श्री भागीरथ सिंह जी, डॉ. मंजुला बारेठ, डॉ. उमा बारठ, तनसिंह, डॉ. सरला लखावत, डॉ. जानकी ने अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर श्री भगतराम जी महाराज ने भी सम्बोधित किया।
द्वितीय सत्र में भारतीय प्रशासनिक सेवा, राज. प्रशासन सेवा, राज. लेखा सेवा, राज. विकास, सेवा व राज. न्याय सेवा में चयनित चारण समाज के 16 विभूतियों को सम्मानित किया गया। माध्यमिक परीक्षा व उच्च माध्यमिक परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 29 विद्यार्थियों को मेधावी सम्मान से सम्मानित किया गया।
श्री ओंकार सिंह जी बाबरा, ढा. नाहर सिंह जसोल, कीर्ति भाई गढ़वी, भंवरदान जी, प्रकाश बारोठ को साहित्य कला सम्मान से सम्मानित किया गया।
श्री भागीरथ सिंह जी को भामाशाह सम्मान से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर 13 मई 2016 को देशनोंक में सम्पादित द्वितीय सामुहिक विवाह सम्मेलन में विवाह करने वाले जोड़ों को आदर्श युगल सम्मान से सम्मानित किया गया।
प्रतिभा सम्मान समारोह जयपुर प्रान्तीय चारण सभा के सौजन्य से आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के अन्त में जयपुर प्रान्तीय चारण सभा के अध्यक्ष सज्जन सिंह जी ने आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में डॉ. वी.डी. कविया, विश्वभर दयाल गढ़वी, सी.डी. देवल, पद्मरी सूर्यदेव जी, पदम्श्री सी.पी. देवल, ओंकार सिंह लखावत, भगवत सिंह देवल, शिवा भाई, मोतीदान मावल, भागीरथ दान सा। भंवर सिंह जी चारण, राजेन्द्र सिंह लखावत, सवाई सिंह देवल, मदन दान चारण सज्जन सिंह जी, लक्ष्मण दान जी कीनियां, प्रदीप आढा, मुरारीदान सा नांदिया, रामसिंह खारी, नारायण सिंह, मृगेश्वर, शैतान सिंह सा इत्यादि उपस्थित रहे। आगामी अखिल भारतीय चारण सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह 22 जनवरी 2017 को किये जाने की घोषणा अखिल भारतीय चारण (गढ़वी) महासभा के अध्यक्ष श्री सी.डी. देवल साहब ने की। अखिल भारतीय चारण महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष श्री लखावत साहब ने चारण युवाओं के संस्कार शिविर लगाने एवं टीका समारोह में पदाधिकारियों के शामिल न होने के बाबत घोषणा की जिसे चारण समाज के सभी पदाधिकारियों ने सहर्ष स्वीकार किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सरोज लखावत ने किया।

डॉ. सरोज लखावत
महामंत्री

error: Content is protected !!