मुख्य कार्यक्रम लेह लद्धाख में 23 से 26 जून तक- सिन्धु भवन का होगा लोकापर्ण
अजमेर 17 जून । सिन्धु दर्शन यात्रा समिति की ओर 20वीं तीर्थयात्रा का जत्था जम्मू के लिये रवाना हुये जिनका जम्मू में स्वागत कार्यक्रम होगा। राजस्थान से सडक मार्ग के लिये महेन्द्र कुमार तीर्थाणी व मदनलाल शर्मा के साथ रवाना हुये व हवाई मार्ग के लिए सिन्धी समाज महासमिति के अध्यक्ष कंवलप्रकाश किशनाणी के साथ 22 जून को रवाना होगें। तीन मंिजंला तैयार हुये सिन्धु भवन का लोकार्पण 23 जून को किया जायेगा। मन्दिर व सिन्धु सभ्यता संस्कृति की दीर्घाओं का कार्य निरंतर चलता रहेगा। भवन में संग्राहलय, सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ यात्रियों के लिये सुविधायें भी होगीं। इस अवसर पर पूर्व उप-प्रधानमंत्री श्री लालकृष्ण जी आडवाणी, भीलवाडा हरीशेवा धाम के पीठाधीश्वेर महामण्डलेश्वर हसंराम जी उदासीन, पुष्कर श्री शांतानद आश्रम के स्वामी हनुमानराम, शादाणी दरबार रायपुर के सांई युधिष्ठरलाल जी, उल्लाहसनगर वसणशाह दरबार के सांई परमानन्द जी, मा.इन्द्रेश जी व समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहेगें। लेह लद्धाख में आगामी 23 से 26 जून को किया जायेगा।
सभा के प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने बताया कि उत्सव पर सिन्धु नदी किनारे पूज्य बहिराणा की पूजा के लिये सुन्दर स्थान तैयार करवाया गया है और देश भर से आये तीर्थयात्री पूजा अर्चना करने के साथ सिन्धु नदी पर स्नान व अपने बच्चों के मुण्डन संस्कार भी करवाते हैं। इस वर्ष यात्रा का स्लोगन …मेरा भारत, सारा भारत, एक भारत….. दिया गया है। केन्द्रीय व्यवस्था में निरंतर सेवारत हेल्पलाईन नं. 09821892711 कार्य करती रहेगी।
यात्रा पांच मार्गों से चलेगी –
सिन्धु दर्शन यात्रा पांच मार्गोें से चलेगी। प्रथम हवाई मार्ग दिल्ली-लेह से होगी। चार यात्रायें सडक मार्ग से जिसमें दूसरी चण्डीगढ- लेह-चण्डीगढ, तीसरी यात्रा जम्मू-लेह-जम्मू मार्ग, चौथी यात्रा जम्मू-लेह और चण्डीगढ से वापस आना और पांचवी यात्रा चण्डीगढ से प्रारम्भ होकर लेह और वापस जम्मू के रस्ते सम्पन्न होगी।
उत्सव में देश भर से सांस्कृतिक दल अपनी प्रस्तुति देगें-अलवर राजस्थान की शहनाई
उत्सव में सिन्धु भवन लोकापर्ण, अलवर राजस्थान की प्रसिद्ध शहनाई वादन, सिन्ध नदी पर पूजन, स्नान, बहिराणा साहिब सिन्धु घाट पर, ध्वजारोहण सांस्कृतिक कार्यक्रम, पेंगोग नदी भ्रमण, कैलाश मानसरोवर मुक्ति संकल्प व भ्रमण, लेह के मुख्य ग्राउण्ड पर भव्य विदाई समारोह के साथ स्थानीय भ्रमण किया जाता है।
(महेन्द्र कुमार तीर्थाणी)
मो. 9414705705