जनसंघ के समय से जुड़े कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान

आदर्श व झलकारी बाई मण्डल में पण्डित दीनदयाल उपाध्याय समपर्ण दिवस व कार्यसमिति बैठक सम्पन्न

आदर्श मण्डल
Adarsh Mandel (6)अजमेर 10 फरवरी 2017। भारतीय जनता पार्टी आदर्श मण्डल की कार्यसमिति की बैठक आज जांगिड़ बैक में छः सत्रों में सम्पन्न हुई।
बैठक के प्रथम सत्र व उद्घाटन सत्र में महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री श्रीमती अनिता भदेल, प्रदेश कार्यालय प्रभारी सोहनलाल ताम्बी, जिलाध्यक्ष अरविन्द यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कंवल प्रकाश, युवा बोर्ड प्रदेश सदस्य देवेन्द्र शेखावत, जिला उपाध्यक्ष घीसू गढ़वाल, तिलक सिंह रावत, संजय खण्डेलवाल और मण्डल अध्यक्ष सोहन शर्मा ने पण्डित दीनदयाल उपाध्याय, भारत माता व श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम प्रारम्भ किया। जनसंघ के समय से जुड़े कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। सभी कार्यकर्ताओं द्वारा पण्डित दीनदयाल जी के बलिदान दिवस के अवसर पर धन का समपर्ण भी किया गया।
प्रथम सत्र को सम्बोधित करते हुए श्रीमती अनिता भदेल ने कहा कि आज पण्डित दीनदयाल जी उपाधयाय के अवसर पर हमें प्रेरणा लेकर कर्म योगी जीवन यात्रा एवं भारतीय राजनीति में उनके योगदान को ध्यान रखते हुए उनके दिखाये मार्ग पंच निष्ठाओं पर कार्यकर्ता को कार्य करना चाहिए व पार्टी के प्रचार-प्रसार के लिये केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं को बूथ लेवल के कार्यकर्ता व जनता के बीच पहंुचाने का कार्य करना है। हमारी मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का जनकल्याणकारी योजनाओं के लिये हमें प्रतिबद्ध होकर पार्टी में आज इस समर्पण दिवस को मनाना चाहिए।
द्वितीय सत्र में पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जी के जन्म शताब्दी वर्ष समर्पण दिवस पर अरविन्द यादव ने प्रकाश डालते हुए बताया कि पण्डित उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पण्डित जी के जीवन से जो समर्पण देकर पार्टी को खड़ा किया उस बलिदान को हम व्यर्थ नहीं जाने देगें। हम पार्टी के लिये हमेशा समर्पित रहेगें।
तृतीय सत्र में सोहनलाल ताम्बी ने मण्डलों के विस्तारक हेतु मागदर्शन दिया। उन्होने बताया कि भाजपा की राष्ट्रीय, प्रदेश व जिले की बैठक के बाद आज मण्डल कार्यसमिति की बैठक में पण्डित दीनदयाल उपाध्याय समर्पण दिवस के अवसर पर कार्यकर्ता को पार्टी के लिये समर्पण के साथ अपने जीवन में कोई भी एक संकल्प लेकर कोई बुरी आदत छोड़नी चाहिए और सेवा के क्षेत्र में काम करने का भी संकल्प लेना चाहिए। सत्र की अध्यक्षता हरजीत सिंह मन्कु ने की।
चतुर्थ सत्र में सोहन शर्मा ने मण्डल क्षेत्र में हुए विकास कार्यो व मण्डल स्तरीय बूथों की संरचना पर प्रकाश डाला। इस सत्र की अध्यक्षता आनन्द चौधरी ने की।
पांचवें में हितेश ढाबरिया ने सरकार द्वारा मजदूरों के हितों को ध्यान में रखते हुए चलाये गये मजदूर कार्ड के बारे में जानकारी दी। इस सत्र की अध्यक्षता हरजीत सिंह मन्कू ने की।
छठा सत्र में श्रीमती अनिता भदेल ने बूथ लेवल एवं वोटर लिस्ट सम्बन्धित जानकारी दी गयी। इसकी अध्यक्षता करते हुए कंवल प्रकाश किशनानी ने नरेन्द्र मोदी एप, वसुन्धरा राजे एप व भीम एप के बारे में प्राजेक्टर के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी।
इस अवसर पर अमरचन्द दग्दी, हितेश डाबरिया, प्रभा शर्मा, मोईन खान, राकेश शर्मा, अनिता अन्ना, रविन्द्र जादौन, महेन्द्र राव, संजय जूनी, सत्यनारायण शर्मा, रेखा शर्मा, अरूण शर्मा, पंकज पटेल, अनिल सूर्यवंशी, परमेश्वर गुर्जर, सुनीता चौहान, मंजू शर्मा, संजय शर्मा, प्रकाश नोगिया, भगवान सिंह रावत और रोमेश मिश्रा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

झलकारी बाई मण्डल
Jhalkari Bai Mandelभारतीय जनता पार्टी झलकारी बाई मण्डल की कार्यसमिति की बैठक आज कल्याणीपुरा रोड़ स्थित आनन्द पैलेस में पांच सत्रों में सम्पन्न हुई।
बैठक के प्रथम सत्र व उद्घाटन सत्र में महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री श्रीमती अनिता भदेल, प्रदेश कार्यालय प्रभारी सोहनलाल ताम्बी, जिलाध्यक्ष अरविन्द यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कंवल प्रकाश किशनानी और मण्डल अध्यक्ष बलराज कच्छावा, शहर जिला मंत्री राजेश घाटे, मोहन राजोरिया और एस.सी. मोर्चा शहर जिलाध्यक्ष हेमंत जी सांखला उपस्थित थे।
राज्यमंत्री श्रीमती भदेल ने कहा कि पं.दीनदयाल उपाध्याय ने अंत्योदय का संदेश दिया। इस कारण समाज के अन्तिम छोर पर बैठे व्यक्ति को सुविधाएं उपलब्ध हो सकी। समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक विकास की पहुंच होने से ही राज्य और देश विकसित होंगे।
द्वितीय सत्र में बुथ लेवल एवं वोटर लिस्ट सर्वे से सम्बन्धित जानकारी पर श्रीमती अनिता भदेल ने प्रकाश डाला। इस सत्र की अध्यक्षता प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कंवल प्रकाश किशनानी ने की।
तृतीय सत्र में प्रदेश कार्यालय प्रभारी सोहनलाल ताम्बी ने पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के समर्पण दिवस के बारे में सभी कार्यकर्ताओं को जानकारी दी। सत्र की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अरविन्द यादव ने की।
चतुर्थ सत्र में भाजपा शहर मंत्री राजेश घाटे ने मण्डल स्तरीय बुथों की सरंचना पर प्रकाश डाला।
बैठक के पांचवें और अंतिम सत्र में महामंत्री पवन बैरवा ने मण्डल क्षेत्र विकास कार्य व राजस्थान सरकार की योग्यताओं के बारे में जानकारी दी। इस सत्र की अध्यक्षता एस.सी. मोर्चा शहर जिलाध्यक्ष हेमंत सांखला ने की।
इस अवसर पर राजेन्द्र प्रजापति, गंगा सिंह, राजेश गढ़वाल, कमलेश बंजारा, पार्षद बीना टांक, सुलोचना कच्छावा, सुन्दर टांक, पिंकी रैसवाल, शैलेन्द्र महावर, तेजसिंह, रेवती प्रसाद, सत्यानारायण, अमर सिंह, मानकंवर, विनोज राजपुरोहित, विनोद आसनानी, रामचन्द्र रैसवाल, सीमा गोस्वामी, संतोष और सुनीता रानी शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सोहन शर्मा
भाजपा आदर्श मण्डल अध्यक्ष
मो. 9413940595

बलराज कच्छावा
भाजपा झलकारी बाई मण्डल अध्यक्ष
मो. 9214518890

error: Content is protected !!