अजमेर 1 मार्च 2017 केरल में वामपंथियो द्वारा राष्ट्रवादियो के नरसंहार के विरोध में जनाधिकार बचाओ मंच द्वारा आगामी 3 मार्च को नया बाजार चोपड़ा में होने वाली जनाक्रोश रैली के सन्दर्भ में बैठक आयोजित की गयी जिसमे सभी मंडल एवं वार्ड में की गयी बैठक का जायजा लिया गया, जिसमे सभी मंडल अध्यक्षो ने अपने सुझाव दिए जैसे मुख्य बाजारो में पत्रक बाटंना, विभिन्न समूह एवं वर्गों से मिलना एवं उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना।
बैठक में भाजपा शहर जिला अध्यक्ष अरविन्द यादव ने कहा कि जनाधिकार बचाओ मंच द्वारा आयोजित इस धरने व् सभा को लेकर शहर भर में नागरिकों में भारी उत्साह है तथा भाजपा कार्यकर्ताओ की इसमें प्रभावी भूमिका रहेगी।
महापौर धर्मन्द्र गहलोत ने कहा की इस धरने में पार्टी व् अग्रिम संगठनों के सभी वर्तमान व् पूर्व कार्यकर्ता भाग ले इसकी रचना भी सभी मंडलो में हो।
ए.डी.ए. अध्यक्ष शिव शंकर हेड़ा ने कहा की केरल में वहां की वामपंथी सरकार लोकतान्त्रिक मूल्यों का हनन कर राष्ट्र भक्तो की हत्याएँ कर रही है इसको लेकर पूरे देश में आक्रोश है।
बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। भाजपा आई टी विभाग को बूथ समिति के सदस्यों को सम्पर्क कर आमंत्रित करने की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी, बैठक में सभी मंडल अध्यक्षो से मंडलो की बैठक की समीक्षात्मक रिपोर्ट ली एवं सभी जिला पदाधिकारियो को अलग अलग जिम्मेदारी दी गयी।
बैठक में शहर जिला अध्यक्ष अरविन्द यादव ,महापौर धर्मन्द्र गहलोत, ए.डी.ए. अध्यक्ष शिव शंकर हेड़ा, शहर जिला महामंत्री रमेश सोनी एवं जय किसान पारवानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोमरत्न आर्य, मण्डल अध्यक्ष राजेश शर्मा, योगेश शर्मा, राजकुमार ललवानी, सोहन शर्मा, मुकेश खींची, घीसू गढ़वाल, अनीश मोयल, अनुपम गोयल, संदीप गोयल, रमेश चौहान, हेमंत सुनारीवाल, वेंकटेश शर्मा, ओमनारायण पालड़िया, महावीर सिंह राठौड़, हिम्मत सिंह चौहान, नितिन जायसवाल, भुवनेश दोसाया आदि कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे।
धन्यवाद श्री रमेश सोनी ने ज्ञापित किया
अनीष मोयल
जिला मिडिया प्रकोष्ठ
भारतीय जनता पार्टी