चेटीचण्ड महापर्व के बारहवें दिन गीत संगीत व शहनाई वादन

301अजमेर 30 मार्च। पूज्य झूलेलाल जयन्ती समारोह समिति के संयोजन में चेटीचण्ड महापर्व के बारहवें दिन इच्छापूर्ण झूलेलाल मन्दिर, आशा गंज पर पूजा अर्चना की गयंी। सामूहिक छेज, भवन व प्रसादी वितरण किया गया।
बाबा गागूमल ने बताया कि इच्छापूर्ण नवयुवक सेवा मंडल आशागंज की ओर से झूलेलाल मन्दिर पर पं. रमेश शर्मा ने पूजा अर्चना करवाई। मशहूर कलाकार घनश्याम भग्त व धर्मदास ने भजन व पल्लव प्रस्तुत किया। तिनखे सागर छा ब्ोडींदा जिनखे झूलेलाल तारे…..माण्हू भले सौ यार कन पहजो हिकणो यार….., चरयो आया चरयो संाई झूलेलाल….., अलाय जे छामे राजी आ…. की प्रस्तुति दी गयी। शहनाई वादन शम्भूसिंह ने प्रस्तुत की जिसपर सामूहिक छेज डाडिया लगाई गई। मन्दिर सेवाधारी गोविन्द, बाली फेरवाणी, घनश्याम चंदनाणी, ईश्वर पारवाणी, खेमचंद नारवाणी व मोतीराम टिलवाणी ने सेवाये दी।
सिन्धी समाज महासमिति के अध्यक्ष कंवल प्रकाश किशनानी ने सभी समाजों के बन्धुओं का इस पखवाड़े में स्वागत कर सहभागिता निभाई उसका आभार व्यक्त किया व सभी के सहयोग की वजह से आज देश दुनिया में अजमेर का नाम ऊँचा है और हमेशा रहेगा। 02 अप्रैल को सांय 06 बजे स्वामी कॉम्पलेक्स पर होने वाली सिन्धी खाने व सिन्धी लाडो की प्रतियोगिता में ज्यादा से ज्यादा लोगों को सम्मिलित होने की अपील की।
प्रमुख संस्थाओं के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं जिसमें नरेन शहाणी भगत, कंवल प्रकाश किशनानी, भगवान कलवाणी, गिरधर तेजवाणी, हरी चन्दनाणी, महेन्द्र कुमार तीर्थाणी, जगदीश अबिचंदाणी, राधाकिशन आहूजा, मुखी कन्हैयालाल, जी.डी. वृदांणी, रमेश टिलवाणी, जगदीश भाटिया, हरीश गिदवाणी सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।
31 मार्च शुक्रवार को आयोजित होने वाले कार्यक्रम
कार्यक्रम संयोजक लाल नाथाणी ने बताया कि 31 मार्च को पूज्य सिन्धी पंचायत, आदर्श नगर की ओर से प्रेम प्रकाश आश्रम, आदर्शनगर में सांस्कृतिक संध्या, सम्मान समारोह व पंचाग विमोचन के साथ प्रसादी वितरण होगा। समारोह में दादा नारायणदास, प्रेम प्रकाश आश्रम देहली गेट के स्वामी ओमलाल शास्त्री सहित संतो को आर्शीवाद प्राप्त होगा।

कंवल प्रकाश किशनानी
मो. 9829070059

error: Content is protected !!