छत्रपति शिवाजी की पुण्यतिथि पर महापौर ने किया माल्यार्पण

आज सांय 6.30 बजे नगर निगम मेयर धर्मेन्द्र गहलोत द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज की पूण्यतिथि पर आनासागर वार्ड सं. 54 लिंक रोड स्थित छत्रपति शिवाजी उद्यान में शिवाजी महाराज की मूर्ति पर माल्यार्पण एवं उद्यान में छत्रपति शिवाजी महाराज उद्यान समिति द्वारा लगाये गये वाटर कूलर का अनावरण नगर निगम मेयर धर्मेन्द्र गहलोत, स्थानीय वार्ड सं. 54 के पार्षद धर्मेन्द्र शर्मा, मण्डल अध्यक्ष राजेश शर्मा, पार्षद अनीश मोयल, सुखदेव रावत, समिति के संरक्षक एच.एम. जैन, अध्यक्ष मुकेश ओसवाल, सचिव एस.बी. माहेश्वरी, रामबाबू शर्मा द्वारा किया गया।
पूण्यतिथि के अवसर पर क्षेत्रीय नागरिक ओमप्रकाश केवलरमानी, बद्रीनारायण गर्ग, अशोक माथुर, राजेन्द्र लखोटिया, अनिल गर्ग, महावीर सिंह, अनिल अपूर्वा, गुमानमल मुंदडा, अनूप गुप्ता एवं महिला सदस्य मीना चौधरी, विष्णुदेवी माहेश्वरी, विमला जिंदल, मनोरमा अग्रवाल, आशा जैन, आशा गदिया एवं गणमान्य नागरिकगण उपस्थित रहे।

धर्मेन्द्र शर्मा
पार्षद वार्ड सं. 54

error: Content is protected !!