स्मार्ट सिटी अजमेर, बदल रही तस्वीर

शिक्षा राज्यमंत्री ने वार्ड 1 एवं 8 में ली बैठक, कार्यकर्ताओं व आमजन से किया संवाद
अजमेर, 3 अप्रैल। शिक्षा एवं पंचायतीराज राज्यमंत्री श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि भाजपा सरकार ने सिर्फ चार साल में अजमेर शहर की तस्वीर बदल कर रख दी है। कांग्रेसराज में शहर की सुध लेने वाला कोई नहीं था, हमने अजमेर को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करना शुरू कर दिया है। आज सुभाष उद्यान हो या चैपाटी, शहर की सडकें हों या बिजली-पानी की व्यवस्था। हर क्षेत्र में जोरदार तरक्की हुई है। भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस के दुष्प्रचार से प्रभावित ना हों। यह उपलब्धियां घर-घर तक पहुंचाएं। आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आएगी।
शिक्षा राज्यमंत्री श्री वासुदेव देवनानी ने आज विधायक संवाद कार्यक्रम के तहत वार्ड संख्या एक एवं आठ में बूथ स्तरीय कार्यकर्ता, पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं आमजन से संवाद किया। इस अवसर पर श्री देवनानी ने कहा कि अजमेर की तरक्की देखनी है तो हमें ज्यादा दूरह जाने की आवश्यकता नहीं है। ऐतिहासिक आनासागर झील के चारों ओर घूम लें तो तरक्की नजर आने लगेगी। झील के चारों तरफ पाथ वे, सुभाष उद्यान का सौंदर्यीकरण, अजमेर के किले का जीर्णोद्धार, जयपुर रोड सौदर्यीकरण, हैरिटेज व प्रसाद योजना के तहत चल रहे काम और कई ऐसे उदाहरण हैं जो स्पष्ट दिखाई देंगे।
उन्होंने कहा कि भाजपा के चार साल के राज में अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में 800 करोड़ रुपयों के काम हुए हैं। पेयजल आपूर्ति को सुचारू करने के लिए प्रत्येक वार्ड में काम कराए गए हैं। विद्युत व्यवस्था सुधार के लिए लगातार काम हो रहा है। शहर में सडकों के सुधार के लिए करोड़ों रुपए खर्च किए गए हैं। राज्य सरकार ने बड़ी संख्या में विकास कार्य कराए हैं। कार्यकर्ता इन कामों की जानकारी आमजन तक पहुंचाएं।
शिक्षा राज्यमंत्री श्री वासुदेव देवनानी ने आज विधायक संवाद कार्यक्रम के तहत वार्ड संख्या एक में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि घर-घर सम्पर्क कर वार्ड में नये मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जुड़वाऐ। उन्होने बताया कि वार्ड एक में लगभग 30 करोड़ की राशि से विभिन्न जनहित के विकास कार्य कराये गये। भाजपा कार्यकर्ता क्षेत्र में कराये गये विकास कार्यो की जानकारी आमजन तक पहुचांने के साथ ही राज्य सरकार एवं केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक जनता को दिलाने में सहयोग करे।
क्षेत्र में सम्पर्क के दौरान आजाद नगर, पसंद नगर सरपंच का बाड़िया क्षेत्र में सड़क निर्माण कराये जाने, सीवरेज लाईन व पेयजल आपूर्ति सुधार की मांग क्षेत्रवासियों ने की। ज्ञान विहार में सड़क निर्माण की मांग क्षेत्रवासियों ने की। क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति सुधार की मांग पर देवनानी ने सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही तत्काल किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने क्षेत्रवासियों से कहा कि अजमेर विकास प्राधिकरण के योजना क्षेत्र में आवश्यक विकास कार्य कराये जाने हेतु एडीए से कार्य स्वीकृत कराये जाऐंगे। क्षेत्रवासियों के ध्यान में लाने पर उन्होने नगर निगम के आयुक्त से बात कर क्षेत्र की सफाई व्यवस्था मे सुधार के साथ ही सीवरेज कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिये।
इसी प्रकार देवनानी ने आज वार्ड आठ में भी भाजपा कार्यकर्ताओं व आमजन से सम्पर्क व संवाद किया। क्षेत्र की वाल्मिकी बस्ती में पेयजल समस्या की जानकारी मिलने पर देवनानी ने जलदाय विभाग के अधिकारियों से चर्चा कर शीघ्र ही वाल्मिकी बस्ती में नई पाईप लाईन बिछाने का आश्वासन दिया। इसी प्रकार ममैया चैक में स्थित ट्रांसफार्मर का फाउन्डेशन क्षतिग्रस्त होने पर विद्युत विभाग के अधिकारियों को तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश दिये। उन्होंने क्षेत्रवासियों की मांग के अनुसार आवश्यक विकास कार्य भी शीघ्र प्रारम्भ कराये जाने की घोषणा की।
बैठक में मण्डल अध्यक्ष राजकुमार ललवानी, योगेश शर्मा, पार्षद महेन्द्र जैन मित्तल, राजकुमार साहू, महामंत्री रमेश सोनी धर्मराज गौतम, बूथ अध्यक्ष अमिता यजुर्वेद, रमेश कौशल, नीलम भवानी सिंह, बन्टी साहू, श्यामसुन्दर शर्मा, देवेन्द्र साहू, बाबूलाल, शफीक खान, शांतिलाल सोनी, भंवर साहू, विनोद चैपडा, मुकेश चरनाल, लोकेश जैन, सम्पत जैन, ललित केसवानी, जर्नादन चैधरी, लतिफ चैहान, फूलसिंह रावत, पांचू रावत, टीपू रावत, जितेन्द्र चैहान, साहू, सत्यनारायण वर्मा, यश आर्य, संतोष कांस्वा, भीष्म टेकचन्दानी, पप्पन, चन्द्रप्रकाश, वासुदेव चेलारामानी, अभिषेक पाटनी, विकास पारीक, रतनलाल सोनी आदि उपस्थित थे।

कल दिनांक 04 अप्रेल का कार्यक्रम
शिक्षा एवं पंचायतीराज राज्य मंत्री श्री वासुदेव देवनानी कल 4 अपे्रल को सांय 4.30 बजे से रात्रि 8 बजे तक वार्ड 58 मंे विधायक संवाद कार्यक्रम के तहत बूथ अध्यक्षों, बूथ कार्यसमिति सदस्यों, प्रमुख कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं आमजन से संवाद करेंगे।
इसके अतिरिक्त प्रातः 11.30 बजे राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के अन्तर्गत स्वीकृत कक्षा कक्ष निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगे।

error: Content is protected !!