पर हित सरस धर्म नहीं भाई- सन्त जयप्रकाश

संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन की ब्रांच केकड़ी के तत्वाधान में आज शहर के गणमान्य नागरिकों के बीच पीड़ितों की सेवा के लिए निशुल्क सेवाएं प्रारंभ की गई।
मंडल प्रवक्ता राम चंद टहलानी के अनुसार आज संत निरंकारी सत्संग भवन पर एक विशाल सत्संग का आयोजन किया गया सत्संग के दौरान ही क्षेत्रीय संचालक सन्त जयप्रकाश तोमरने कहा कि पीड़ित की सेवा महान सेवा होती है कोई विरला ही इसे निभा पाता है।समय समय पर मिशन ने परमार्थ के लिए कई सेवाओँ को बखूबी अंजाम दिया है।केकड़ी ब्रांच मुखी ने कहा की सेवाओं की इस लड़ी को आगे बढ़ाते हुए फाउंडेशन की ब्रांच केकड़ी में पीड़ितों के लिये वाकर,व्हीलचेयर,मरीज के लिए पलंग,मृत देह के लिये फ्रीज की निःशुल्क सेवा आज प्रारम्भ की गई।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष अनिल मित्तल विशिष्ठ अतिथि शिक्षाविद ज्ञान चंद सुराणा,पार्षद सुरेंद्र जोशी,पार्षद राजेंद्र विनायका नेत्र विशेषज्ञ डॉक्टर रामवतार स्वर्णकार एवं समाजसेवी कृष्णा नंद तिवारी थे।सभी का फाउंडेशन के कार्यकर्ताओ ने माल्यार्पण कर स्वागत किया सभी ने अपने अपने विचारों में फाउंडेशन के कार्यों की सराहना की व उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस कार्यक्रम में लक्षमण धनजानी,चेतन भगतानी,नरेश कारिहा,प्रदीप टहलानी,उदय शिवानी,प्रेम जेठवानी,गोपाल,आशा रंगवानी,संगीता टहलानी,मंजू,हर्षा,पायल,रेशमा, रेणू,विधी, सरिता लवीना निशा आदि ने सहयोग दिया कार्यक्रम का संचालन टांकावास ब्रांच मुखी कालू राम निरंकारी ने किया।
सारी सेवाएं निशुल्क है।
सामान का सम्पर्क सूत्र चेतन भगतानी है कॉन्टेक्ट नंबर 9214042780 है

error: Content is protected !!