श्री गोवर्धननाथ मंदिर में वल्लभकुल की विशेष पूजा
मुखियाजी ने बताया कि वल्लभकुल संप्रदाय में श्रीजी प्रभु के स्नान अभिषेक का दर्शन दुर्लभ होता है। साल में सिर्फ दो बार ही भक्तों को इस दुर्लभ दर्शन का लाभ मिलता है। जन्माष्टमी के मौके पर पंचामृत एवं ज्येष्ठ पूर्णिमा पर यमुना जल अभिषेक किया जाता है। मान्यता है कि ठाकुरजी के स्नान यात्रा दर्शन करने से सकल मनोरथ पूर्ण होते हैं। अभिषेक के दौरान बृजवल्लभ पाराशर, सुमित सारस्वत, बबलू अग्रवाल, नटवर पाराशर, अमित सारस्वत, सीए रमेश शर्मा, मोहित पाराशर, अरविंद बंसल, पुष्पा पाराशर, रुक्मणी पाराशर, निशा शर्मा, जमुना बाई, प्रेम अरोड़ा, अनिता बंसल, कौशल्या फतेहपुरिया, चतुर्भुज साहू, बालकिशन सोनी, राजकुमार टांक, गोरधन गांधी, लक्ष्यादित्य बरड़िया व अन्य भक्तों ने पद गायन व नाम संकीर्तन किया।