निरंकारी माता सविंदर हरदेव को सर्वश्रेष्ठ आध्यात्मिक विभूति अवार्ड देने की घोषणा

केकड़ी:– अमेरिका स्थित मानवता के बहुपक्षीय तथा विश्व स्तरीय विकास को समर्पित संस्था वी केयर फॉर ह्यूमैनिटी द्वारा निरंकारी सतगुरु माता सविंदर हरदेव जी महाराज को वर्ष 2018 के लिये सर्वश्रेष्ठ आध्यात्मिक विभूती अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।
वर्ष 2017 का यह अवार्ड निरंकारी बाबा हरदेव सिंह महाराज के नाम से मिशन को प्राप्त हुआ था।
इस अवार्ड की घोषणा संस्था की संस्थापक-अध्यक्ष तथा विश्व की महान विभूतियों को सम्मानित करने के लिए संस्था की पुरस्कार समिति की अध्यक्ष सूलो राज्य की राजकुमारी मारिया टोरेस द्वारा की गई।
केकड़ी ब्रांच मुखी अशोक रंगवानी ने बताया कि राजकुमारी मारिया टोरेस ने सतगुरु माता सविंदर हरदेव जी महाराज को यह अवार्ड प्राप्त करने के लिए संस्था द्वारा कोलकाता में 28 व 29जुलाई को आयोजित शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है ताकि विश्व भर से आए हुए प्रतिनिधियों को भी उनकी आध्यात्मिक विचार धारा तथा उनके महान योगदान के प्रति अवगत कराया जा सके।
मंडल प्रवक्ता राम चन्द टहलानी के अनुसार यह संस्था मानवाधिकारों,विश्व शांति,प्रदूषण रहित वातावरण,शिक्षा,स्वास्थ्य, गरीबी उन्मूलन तथा सशक्तिकरण जैसे प्रयासों को उत्साहित करती है तथा हर वर्ष विश्व की सर्वश्रेष्ठ विभूतियों को उनके विभिन्न क्षेत्रों में योगदान के लिए सम्मानित करती है।
निरंकारी मिशन की पांचवीं सतगुरु माता सविंदर हरदेव जी को उनके मानवता के प्रति प्रेम,करुणा तथा सेवाभाव के लिए सम्मानित किया जा रहा है। जिसकी छाप निरंकारी जगत पर ही नहीं बल्कि संसार के हर व्यक्ति के हृदय पट पर सदा के लिए बनी रहेगी। इस अवार्ड की घोषणा से निरंकारी जगत में हर्ष माहौल है।

error: Content is protected !!