भाजपा महिला मोर्चा का सम्मेलन आयोजित

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा का विधानसभा महिला सम्मेलन मंगलवार को यहां अजमेर रोड़ पर स्थित कटारिया ग्रीन्स में आयोजित हुआ। सम्मेलन में भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष मधु शर्मा,संसदीय सचिव शत्रुघ्न गौत्तम,जिलाध्यक्ष इंदू शर्मा,अजमेर जिला प्रमुख वंदना नोगिया,पूर्व जिला प्रमुख सरिता गैना,प्रधान पूजा सैनी अतिथि के रूप में उपस्थित थे। सम्मेलन को संबोधित करते हुए संसदीय सचिव शत्रुघ्न गौत्तम ने कहा कि आज महिलाऐं किसी भी क्षेत्र में पुरूषों से पीछे नहीं हैं और महिला सशक्तिकरण को भाजपा ने पुरजोर तरीके से बढ़ावा दिया हैं। उन्होने कहा कि प्रदेश की मुख्यामंत्री एक ऐसी महिला हैं जिसने सत्ता में आते ही सबसे पहला फैसला महिलाओं के हित को ध्यान में रखते हुए किया। गौत्तम ने कहा कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिये अनेकों योजनाऐं चलाई हैं और भामाशाह योजना चलाकर महिला को परिवार का मुखिया बनाया,जिससे अब किसी भी महिला को किसी के भरोसे जिंदगी यापन करने की आवश्यक्ता नहीं हैं। इसी तरह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिलाओं की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए उज्जवला योजना जैसी अभूतपूर्व योजना चलाई जिससे हर घर में गैस सिलेण्डर मुफ्त पहुंचाया गया जिससे महिलाओं को लकड़ी के धुंये से निजात मिली हैं। गौत्तम ने सम्मेलन में उपस्थित महिलाओं से आव्हान किया कि आगामी 27 सितंबर को जब प्रदेश की मुख्यमंत्री केकड़ी पहुंचेगी तो उनका ऐसा स्वागत किया जाये कि पूरे प्रदेश में केकड़ी की महिलाओं के चर्चे हो। सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष मधु शर्मा ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली प्रदेश व केन्द्र सरकार ने महिला उत्थान के लिये कोई कोर कसर नहीं छोड़ी हैं,दोनों ही सरकारों ने महिलाओं को हर मुकाम पर आगे बढ़ाने का प्रयत्न किया गया हैं। अब बारी महिलाओं की हैं कि आने वाले आम चुनावों में अधिक से अधिक मतदान कर फिर से कमल खिलायें। सम्मेलन को संसदीय सचिव की पत्नि रजनी गौत्तम ने भी बड़ी गर्मजोशी के साथ संबोधित किया और महिलाओं में जोश फूंका गया। उन्होने रानी लक्ष्मीबाई,झांसी की रानी व मीराबाई का उदाहरण देते हुए कहा कि महिलाऐं जो एक बार ठान लेती हैं वह कर के ही दम लेती हैं। उन्होने सभी महिलाओं से अपील की कि इस सम्मेलन से सभी महिलाऐं एक संकल्प लेकर जायें कि वे आने वाले चुनावों में अधिक से अधिक मतदान कर घर-घर कमल खिलायेंगी। सम्मेलन को जिलाध्यक्ष इंदू शर्मा,प्रधान पूजा सैनी,इंदू मित्तल,समोक देवी,सरवाड़ प्रधान किशनलाल,राधेश्याम पोरवाल,केकड़ी पालिकाध्यक्ष अनिल मित्तल,सरवाड़ पालिकाध्यक्ष विजय लढ्ढा,हगामीलाल,होनहार सिंह,राजेश ढाका,संतोश देवी,भाजपा शहर मण्डल अध्यक्ष रामनिवास तेली,महामंत्री रामबाबू सागरिया,सरिता गैना,चित्रा व्यास,पूनम कंवर सहित अन्य ने भी संबोधित किया। सम्मेलन में महिला मोर्चा की मंजू गर्ग,विनोदनी जैन,विजयलक्ष्मी शर्मा,धोली देवी मीणा, गायत्री सोनी,सीमा चतुर्वेदी, विमला देवी,मुक्ता शर्मा,माया योगी,सुशीला,अनिता राठी, कशिश मयानी,मथुरा देवी,स्वाति चौकडीवाल सहित अन्य द्वारा अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर भाजपा मण्डलों,प्रकोष्ठों के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में महिलाऐं उपस्थित थी।

error: Content is protected !!