अग्र-हुंकार वाहन रैली में 1 एक हजार से ज्यादा वाहन शामिल होंगे

अजमेर 27 सितंबर। महाराजा अग्रसेन जयन्ति पर होने वाले आठ दिवसीय कार्यक्रमों का आगाज 05 अक्टूबर को विशाल वाहन रैली के साथ होगा। रैली की तैयारियों को लेकर अग्र बंधुओं की एक सभा का आयोजन आज महाराज अग्रसेन स्कूल प्रागण में किया गया। आज की सभा में रैली को सफल बनाने के लिए समाज के लोगों से विचार विमर्श किया गया साथ ही सभी से सुझाव मांगे गये और रैली में अधिक से अधिक लोगों को जोडने की रणनिती बनायी गयी।
रैली में 1111 वाहन होंगे शामिल
मुख्य संयोजक सतीश बंसल ने बताया कि इस वर्ष श्री अग्रसेन जयन्ति महोत्सव 2018 दिनांक 5 अक्टूबर शुक्रवार से शुरू होने जा रहा है इसी महोत्सव की शुरूवात एक विशाल वाहन रैली से की जाएगी। वाहन रैली को अग्र-हुंकार का नाम दिया गया है। रैली में 1111 वाहनों का लक्ष्य रखा गया है पूर्व में यह लक्ष्य 1001 वाहनों का था किन्तु समाज के युवाओं और महिलाओं में रैली को लेकर उत्साह को देखते हुए अब अग्र-हुंकार वाहन रैली में 1111 वाहनों को शामिल किया जाएगा।
वाहन रैली संयोजक अजय गोयल व मनीष गोयल ने बताया कि आज की सभा में अग्रवाल समाज अजमेर के विभिन्न संस्थाओं से जुडे लोगों ने भाग लिया और रैली को सफल बनाने का प्रण लिया। साथ ही अग्रवाल समाज की विभिन्न महिला मंडलों एवं महिला संस्थाओं की सदस्याओं ने भी रैली को सफल बनाने के लिए अपनी सहभागिता निभाने के लिए बैठक में भाग लिया। गौरतलब है कि चूंकि आज देश में महिलाओं की सहभागिता प्रत्येक क्षेत्र में समाज निभाई जा रही है इसी बात को ध्यान रखते हुए सर्व सम्मती से अग्र-हुंकार रैली में महिलाओं को भी शामिल करने की घोषणा की गयी। अजमेर शहर में अग्रवाल समाज की पहली वाहन रैली होगी जिसमें महिलाऐं भी भाग लेंगी।
अग्रसेन भगवन के उपदेशों का देंगे सन्देश
अग्रवाल समाज अजमेर के लोग जय अग्रोहा जय अग्रसेन के नारे के साथ समाज को अग्रसेन महाराज के द्वारा दिये गये एक रुपया एक ईंठ जैसे समाज को एक करने के उपदेशों के सन्देश देते नजर आयेंगे।
आज की बैठक में अशोक पंसारी, सतीश बंसल, गोपाल गोयल, डा विष्णु चौधरी, शिव शंकर फतेहपुरिया, सुनील गोयल, विष्णु मंगल, जय गोयल, शेलेन्द्र गर्ग,अनुज गोयल, देवेन्द्र गुप्ता, मुकेश गर्ग, अजय अग्रवाल, वर्षा फतेहपुरिया, राधिका अग्रवाल, साकेत बंसल, कैलाश अग्रवाल आदि समाज के गणमान्य जन मौजूद थे।

मनीष गोयल 9928086468

error: Content is protected !!