भाजपा ने मनाया पं. दीनदयाल उपाध्याय का बलिदान दिवस

ARYE MANDAL 01अजमेर । जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय का बलिदान दिवस सोमवार को समपर्ण दिवस के रूप में आर्यमण्डल चन्द्रेश्वर महादेव मंदिर चांद बावड़ी केसरगंज पर आयोजन हुआ। आयोजन को भारतीय जनता महा मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र गोयल ने संबोधित करते हुए कहा कि भा.ज.पा. कार्यकर्ताओं को राष्ट्र सेवा में अपने आपको समर्पित करना चाहिये उन्होने बताया कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय ने अपना सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र के लिये समर्पित किया। राष्ट्र सेवा सबसे बड़ी सेवा है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने राष्ट्रहित में जो एकात्म मानववाद का सिद्धंात पारित किया उसे आज के युवा एवं हम सभी को आत्मसात करना चाहिये। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष नरपत सिंह कछावा अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पंडित जी वर्ष 1942 में संघ के प्रचारक बने दैनिक पत्र-पत्रिकाओं में अपनी प्रखर लेखनी एवं सिद्धान्तों से देश के हित में जनमत का निर्माण किया। उन्होने आमजन और जनसंघ कार्यकर्ताओं के वैचारिक आधार के सुदृढ़ बनाया कार्यक्रम कि अध्यक्षता वार्ड 16 के पार्षद श्री खेमचन्द नारवानी ने की। कार्यक्रम का संचालन रमेश मारू ने किया कार्यक्रम में रमेश एच. लालवानी, अटल शर्मा, काजल जेठवानी, ओम धर्मावत, ताराचन्द सिवासिया, किर्तन, खेतावत, देवेश शेखावत, मोहन लालवानी, दिनेश भमाणी, गोरधन गुर्जर, रमेश शेरा, राजेन्द्र नागर, तुलसी मोर्य, हीरा लाल जिनगर, मोहन मोटवानी, अर्जुनदास हेमनानी, सरोज भाटी, आशा कंवर आदि सभी भा.ज.पा. कार्यकर्ता मौजूद थे। पंडित दीनदयाल जब लखनऊ से ट्रेन द्वारा पटना प्रवास पर जा रहे थे तब अज्ञात हमलावरों ने उनकी हत्या कर दी। पंडित दीनदयाल का शव मुगलसराय रेलवे स्टेशन के पास मिला था। पंडित दीनदयाल ने जीवनपर्यन्त नि:स्वार्थ भावना से जनसंघ के लिए काम किया। आदर्श मंडल के अध्यक्ष घीसूलाल गढ़वाल ने कहा कि आज के दिन उनके बलिदान दिवस को समर्पण दिवस के रूप में मनाते हुए उनके जीवन चरित्र से प्रेरणा लेनी चाहिए ।
इसी तरह भाजपा बजरंग मंडल द्वारा समर्पण दिवस रेम्बुल रोड स्थित शिव मंदिर में मनाया गया, जहां महामंत्री धर्मेंद्र गहलोत, डॉ कमला गोखरू, मण्डल अध्यक्ष आनन्द सिंह राजावत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद यादव, नीरज जैन आदि नेताओं ने सभा को संबोधित करते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन से जुड़े अनेक पहलुओं पर प्रकाश डाल कर उनसे प्रेरणा लेने का आव्हान किया। इस अवसर पर बी पी सारस्वत, जे के शर्मा, कंवल प्रकाश किशनानी, विनिता जेमन, सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी शामिल हुए।
DSC_0067भारतीय जनता पार्टी पृथ्वीराज मण्डल द्वारा जनसंघ के संस्थापक पुरूष पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि को आज समर्पण दिवस के रूप में मनाया। स्थानीय स्वर्णकार बगीची में मण्डल अध्यक्ष रमेश सोनी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक प्रो. वासुदेव देवनानी ने पं. उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं से उनके विचारों एवं गुणों को आत्मसात करने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि संगठन के निमित एवं जनसेवा के लिए कार्यकर्ताओं से संगठन कार्य के लिए समय की अपेक्षा है। पं. दीनदयाल जी के एकात्म मानव दर्शन पर भी उन्होंने विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में भी पण्डितजी का एकात्म मानवदर्शन प्रासंगिक है। इस अवसर पर पूर्व महापौर धमेन्द्र गहलोत, जिला उपाध्यक्ष सीताराम शर्मा, धर्मेश जैन, तुलसी सोनी, इब्राहिम फखर, पुष्पेन्द्र गौड, महेश शर्मा, प्रकाश चौरसिया, प्रकाश बंसल, कैलाश सोनी, सीमा शर्मा, धनराज चितारा, आशा देवी लखन, वासुदेव सोनी, योगेश शर्मा, अनिल नरवाल, महेश लखन, तारासिंह रावत बोराज, शमशेर सिंह, जितेन्द्र चौहान, शक्ति सिंह, विजय साहू, शंकर चांवरिया, प्रेम मेघवाल, दिनेश अग्रवाल, रीटा सतलानी, मौहम्मद सलीम, जयप्रकाश सोनी, नन्दराम मेघवंशी, गिरधारी अग्रवाल, रोशन पठान, टीपू रावत आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
वहीं आर्य मण्डल के द्वारा चांद बावडी केसरगंज में समर्पण दिवस मनाया गया। मण्डल अध्यक्ष नरपत सिंह ने बताया कि पंडित दीनदयाल ने आजाद भारत की राजनीति में नई दिशा देकर सांस्कृतिक राष्ट्रवाद का शंखनाद किया। इस मौके पर भाजपा के सभी अग्रिम संगठनों के कार्यकर्ता मौजूद थे। भारतीय जनता पार्टी अन्त्योदय योजना शहर जिला अजमेर द्वारा जनंसघ के संस्थापक एवं सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर सोमवार को हाथीभाटा स्थित गौतम सीनियर सैकण्डरी स्कूल में पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके बताये मार्गो पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर योजना के सम्भाग प्रभारी सतीश बंसल के सहयोग से स्कूल के बच्चों कों फल वितरित किये गये। इससे पूर्व बच्चों को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन के बारे में जानकारी दी गयी।
error: Content is protected !!