अजमेर। आज़ाद भारत के पहले प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहर लाल नेहरू और बच्चों में चाचा नेहरू के नाम से विख्यात पंडित नेहरूजी की पुण्यतिथी पर कांग्रेसजन सहित अनेक राजनैतिज्ञों ने पंडित नेहरू की प्रतिमा और चित्र पर पुष्पांजली अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजली दी। जयपुर रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजली सभा में शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्र सिंह रलावता, प्रताप यादव, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सबा खान, प्रमिला कोशिक, सीबी खंजन, विजय नागौरा, संजय जैन, सहित अनेक कांग्रेसजन ने श्रद्धांजली सभा को संबोधित करते हुए पंडित नेहरू के त्याग बलिदान का उल्लेख करते हुए उनके बताये मार्गों पर चलने का संकल्प लिया।
आम कांग्रेस जन द्वारा देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की पुण्य तिथी मनाई गयी। मेडिकल कॉलेज के चौराहे पर स्थित नेहरू प्रतिमा का मार्ल्यापण किया तथा दो मिनट का मौन रख कर पं. नेहरू को श्रद्धाजंली अर्पित की। इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ. बाहेती ने नेहरू को आधुनिक भारत का निर्माता बताया तथा कहा कि नेहरू जी के अहिसांवादी सिद्धान्तों के विपरीत छत्तीसगढ नर संहार की भर्त्सना करते है।
डॉ. राजकुमार जयपाल ने कहा कि नेहरू जी ने कठिन परिस्थितियों में भारत को नई राह नई सोच प्रदान की। डॉ. सुरेश गर्ग ने कहा की देश के प्रमुख बंाध, पंचवर्षीय योजनाएं व पंचशील सिद्धान्त दिया विकसित भारत नेहरू के सपनो के अनुसार हो रहा है गुलाम मुस्तफा पार्षद ने कहा कि हमें नेहरू जी के जीवन से प्रेरणा लेकर आपसी भाईचारा व साम्प्रदायिक सद्भाव बनाये रखना है। इस अवसर पर छात्र नेता सुनील लारा जी.सी.ए. अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा छात्र नेता रूप सिंह नायक, दीपक मीणा अख्तर हुसैन, अशोक सुकरिया, भरत यादव, कमल गंगवाल, नन्द किशोर चीफसाब, पूर्व एन.एस.यू.आई. नेता दिनेश शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष विजय जैन, मेहुल गर्ग यूथ क्लब अध्यक्ष, शक्ति प्रताप सिंह, पूर्व एम.डी.एस. अध्यक्ष युवा नेता लोकेश शर्मा, कुलदीप कपूर, फखरे मोइन, रमेश सैनानी, अजीत सिंह छाबडा, वाहिद मोहम्मद, इन्टक अध्यक्ष नरेन्द्र ंिसंह शेखावत, अकरम खान, राजेन्द्र भाटी, अशरफ अली, आदि उपस्थित थे। संयोजक इन्टक अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह शेखावत द्वारा किया गया।