दिल्ली सम्मेलन में अजमेर से एक सौ कार्यकर्ता शामिल

aअजमेर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा का राष्ट्रीय कार्यकर्त्ता सम्मलेन दिनंाक 29 जुलाई 2013 को दिल्ली में सम्पन्न हुआ। प्रदेश प्रवक्ता वनिता जैमन ने बताया कि अजमेर शहर और देहात से करीब 100 महिला कार्यकर्ता गयी। जहाँ राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय सरोज पाण्डेय जी, श्रीमान नितिन गडकरी जी, श्रीमती सुषमा स्वराज जी, श्री मुरलीमनोहर जोशी जी, श्री वैंकया नायडू जी, श्री अरुण जी जेटली, रास्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमान राजनाथ जी एवं श्रीमान विजय गोयल जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
इन्होने बताया की भा.ज.पा. की नीति, नियम और पञ्च निष्ठाओं में हमारा अटूट विश्वास है, हम शोषण मुक्त, कुपोषण मुक्त, अत्याचार और घरेलु हिंसा मुक्त समाज के निर्माण के साथ सुराज भारत में लाकर, भारत को समृद्ध सुशासित बनाने के साथ-साथ देश में महंगाई कम करने और महिला आरक्षण को लागु करने के लिए ‘‘मिशन 2014’’ को सफल बनायेगे।
-वनिता जैमन, प्रदेश प्रवक्ता
9829126880
error: Content is protected !!