ब्यावर में अग्र महोत्सव का आगाज

be
ब्यावर में रक्तदान करते अग्रवाल समाज के युवा।

ब्यावर। महाराजा अग्रसेन का जयंती महोत्सव शनिवार को हर्षोल्लास से प्रारंभ हुआ। समाज अध्यक्ष अनिल मित्तल व संयोजक अशोक गोयल ने ध्वजारोहण के साथ अग्र महोत्सव का आगाज किया। महोत्सव के तहत 9 दिन तक महिला, पुरूष व बच्चों के लिए खेलकूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। चिकित्सा शिविर व धार्मिक कार्यक्रम भी होंगे। प्रथम दिन फतेहपुरिया बगीची में शिशु प्रदर्शनी हुई। इसमें नन्हे-मुन्नों ने अभिभावकों के साथ उत्साह से भाग लिया। इसके बाद रक्तदान शिविर हुआ। इसमें समाज के युवाओं और महिलाओं ने 80 यूनिट रक्तदान किया। रात्रि में 108 आसनों पर संगीतमय सुंदरकांड पाठ किया गया। कार्यक्रम में सह संयोजक नवीन गर्ग, जितेंद्र गर्ग, निलेश गर्ग, मंत्री सुनील जिंदल, अमित बंसल, वासुदेव सिंहल, डॉ. महेंद्र पुड़ी, संतोष अग्रवाल, पवन रायपुरिया, राकेश गुप्ता, राजेंद्र मित्तल, नरेश बंसल, रमेश अग्रवाल, कमल मुरारका, सुशील मंगल, ओमप्रकाश अग्रवाल, दीपक गोयल, महेंद्र सलेमाबादी, किशोर अग्रवाल सहित समाज के कई लोग मौजूद थे।

महोत्सव के आगामी कार्यक्रम

सह संयोजक नवीन गर्ग ने बताया कि 29 सितम्बर को बालिकाओं के लिए जलेबी दौड, 100 मीटर दौड़, तीन टांग दौड़, चम्मच दौड़, चित्रकला। बालकों के लिए क्रिकेट प्रतियोगिता होगी। रात्रि 7.30 बजे बंटी तिलकधारी की भजन संध्या होगी। 30 सितम्बर को युवको हेतु रस्साकस्सी, गोला फेंक, पुरूषों हेतु कुर्सी दौड़, मटका फोड़, धीमी गति का वाहन दौड़, विशाल अग्र रैली निकाली जाएगी। रात्रि को बालिकाओं हेतु सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 1 अक्टूबर को बालकों हेतु खेलकूद प्रतियोगिता जलेबी रेस, 100 मीटर, थ्री लेग रेस, चम्मच दौड़, रस्साकस्सी, बैडमिंटन, गोला फेंक प्रतियोगिता होगी। रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। 2 अक्टूबर को महिलाओं के लिए म्यूजिकल हाउजी, अल्पना पाक कला आदि प्रतियोगिता होगी। रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 3 अक्टूबर को महिलाओं व बालिकाओं के लिए वाद-विवाद प्रतियोगिता होगी। रात्रि में महिलाओं व बालिकाओं के कार्यक्रम होंगे। 4 अक्टूबर को राणी सती का संगीतमय मंगलपाठ होगा। 5 अक्टूबर को श्री अग्रसेनजी महाराज की शोभायात्रा एवं कलश जूलुस, हवन, महाप्रसाद होगा। शाम को गरबा नृत्य होगा। 6 अक्टूबर को सायंकाल समापन समारोह एवं पुरस्कार वितरण किए जाएंगें। कार्यक्रम में बुजुर्गों व प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।

(सारस्वत मीडिया, मो.9462737273)

error: Content is protected !!