

अरांई। आचार संहिता लगने के बाद भी प्रशासन अपनी ओर से पूरी कोशिश में उल्लंघन न होनें की कवायद में लगा है। परन्तु तहसील मुख्यालय पर दिख रही स्थिति प्रशासनिक अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खडा कर रही है। मालपुरा मार्ग पर राजनैतिक पार्टियों द्वारा अन्य पार्टियों की उपासना करने के लेख श्मशान स्थल की दीवारों पर छपे हुए है। साथ ही दुकानों पर भी प्रत्याशियों के पोस्टर लगे हुए है। जिनसे प्रशासनिक अधिकारी भी अनजान बने घूम रहे है। राजनैतिक पार्टियों के लेख ग्रामीण मतदाताओं को लुभाने के अपने प्रयासों में जुटे है। जिन स्थानों पर पोस्टर व लेख छपे है उसी मार्ग पर कस्बे का ग्राम पंचायत मुख्यालय, भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र, ग्रामसेवक क्वाटर होनें के कारण ग्रामीण मतदाताओं क ा भारी संख्या में आना जाना लगा रहता है। पुलिस थाने की चार दीवारी से सटा कर लगे सरकारी डिपी पर भी पोस्टर उम्मीदवारों का प्रचार कर रहे है। मालूम हो कि उक्त मार्ग अन्य ग्राम पंचायतों में जाने वाला मुख्य मार्ग भी है। वहीं सील मार्ग स्थित चार पुलिया पर भी आचार संहिता का उल्ल्घंन सरेआम हो रहा है।
इनका कहना :- मैं मीटिंग में व्यस्त हूं बाद में बात करता हूं।
-जगदीश यादव तहसीलदार
बधाई देने पहुंचे अरांई मंडल के कार्यकर्ता
भारतीय जनता पार्टी द्वारा क्षेत्रीय पूर्व विधायक भागीरथ चौधरी को विधायक का उम्मीदवार घोषित करने पर अरंाई मण्डल के भाजपाई नेता बधाई देने उनके निवास पहुंचे। इस अवसर पर सभी भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बधाई देते हुए हर्ष जताया। मण्डल अध्यक्ष निर्मल कुमार भण्डिया ने बताया कि अगले माह होने वाला विधानसभा चुनाव काग्रेंस हटाओं भ्रष्टाचार भगाओं के नारे के साथ लडा जायेगा। उन्होनें बताया कि आमजन में कागे्रंस सरकार की दोहरी नीतियों के प्रति रोष व्याप्त है। बढती मंहगाई ने आमजन की कमर तोड रखी है। सुशासन के लिए जनता स्वंय १ दिसम्बर का इंतजार कर रही है। मण्डल अध्यक्ष भण्डिया ने सभी कार्यकर्ताओं को गिले शिकवें भूल पार्टी के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। बुधवार को युवा मण्डल के नाथू नुवाद, कल्याणमल जांगिड, गजमल चौयल, गिरधारी चोयल, प्रवक्ता बनवारी पुरी, भंवरसिंह राजावत, हरीराम दण्ड, गोपीलाल मेवाडा, रामकरण प्रजापत, जाट महासभा अध्यक्ष जतन चौधरी, सहित कार्यकर्ता बधाई देने चौधरी के निवास पर पहुंचे।
जाट को भी दी बधाई :- सतकर्ता समिति अध्यक्ष भगवान दत्त शर्मा ने पूर्व मंत्री सांवरलाल जाट को नसीराबाद से पार्टी द्वारा प्रत्याशी घोषित करने पर बधाई दी। साथ ही अरंाई मण्डल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी सांवरलाल जाट को बधाई देने पहुंचे।
दुघर्टना में युवक गम्भीर घायल
कस्बे में सिरोंज मार्ग पर मंगलवार रात्रि मोटरसाईकिल सवार अज्ञात वाहन की टक्कर से गम्भीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया । जहॉ उसे प्राथमिक उपचार के बाद किशनगढ रैफर कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रारी निवासी नारायण सिरोंज की ओर से अरंाई आ रहा था। इस दौरान कल्याणपुरा से आगे रपट के पास युवक के अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। दुघर्टना से मोटरसाईकिल क्षतिग्रस्त हो गई। मोटरसाईकिल सवार युवक के सीर व हाथ पैर में गम्भीर चोंट लगने के बाद एक घंटे तक वहीं बेहोश पडा रहा । राहगीरों का जमावडा मौके पर एकत्रित हो गया। मौके पर पहुंची तिहारी क ी एम्बुलेन्स ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मेें भर्ती कराया। जहॉ प्रभारी चिकित्सक डा० अशोक जाट ने घायल के सिर में ४० टांके लगाकर प्राथमिक उपचार कर किशनगढ रैफर किया गया। प्रभारी चिकित्सक ने बताया कि दुघर्टना में घायल युवक ने अधिक मात्रा में शराब का सेवन किया हुआ था।
उल्लास से मनाई दीपावली

कस्बे में दीपावली पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ग्रामीणों ने अपने अपने घरों में लक्ष्मी जी का पूजन विधि विधान से करते हुए सुख शांति समृद्धि की दुआ मांगी। किसानों ने अपने खेतों , व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों, वाहनों की पूजा अर्चना की। दीपावली के अगले दिन ग्रामीणों ने आपसी भेदभाव भुलाते हुए एक दूसरे को शुभकामनाएं दी। श्रीकल्याण जी महाराज, रघुनाथ जी महाराज, सीताराम जी, गोपीनाथजी, अरंाई व गुन्दली के रामद्वारें में , गेहलपुर हिंगलाज माताजी मन्दिर, अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं में पदमभोग का प्रसाद वितरित किया गया। इसी प्रकार समीपवर्ती ग्राम कालातालाब गांव में सैकडों ट्रैक्टर, ट्रक, आदि वाहनों की माताजी के मन्दिर में पूजा अर्चना की गई।
-मनोज सारस्वत