बंसल का मंडल अध्यक्ष बनना तय, समर्थको में चर्चा जोरो पर

भाजपा भावी मंडल अध्यक्ष रमेश बंसल । फोटो- सुमन प्रजापति
भाजपा भावी मंडल अध्यक्ष रमेश बंसल । फोटो- सुमन प्रजापति
ब्यावर, (हेमन्त शाहू)। शहर मे इन दिनो भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष चुनावो को लेकर भाजपाईयो मे चर्चा आलम पर है। एैसे तो कई पदाधिकारी अध्यक्ष बनने का सपना संजोकर अपनी टांग ऊंची रखने के लिए अपने आप को जगजाहिर कर रहे है। लेकिन अधिकतर भाजपा कार्यकर्ताओ का मन टटोला गया तो मंडल अध्यक्ष के लिए रमेश बंसल का नाम पहले न बर पर रखते हुए मन ही मन में बंसल को अपना अध्यक्ष मान लिया है। वरिष्ठ ााजपा नेता एवं वर्तमान मे भाजपा मंडल महामंत्री पद पर बंसल लगातार कार्यकर्ता के साथ रहे है। वर्तमान मंडल अध्यक्ष की हठधर्मिता या अहंकार के कारण पिछले कई कार्यक्रमो मे बंसल की अनदेखी की गई। लेकिन संगठन सर्वोपरी इस मंत्र को तरजीह देते हुए पार्टी के हर कार्यक्रम मे बंसल देखे गए है। बंसल ब्यावर शहर के हर वार्ड के कार्यकर्ताओ से आत्मीयता एवं मित्रतापुर्ण व्यवहार बनाए रखने के कारण मन मे समाये हुए है। वर्तमान मे मंडल अध्यक्ष मुरली तिलोकानी के अहंकार के कारण एवं कार्यकर्ताओ को तवज्जो नही देने के कारण भाजपाईयो मे कुन्ठा का वातावरण बना हुआ है। मंडल अध्यक्ष पद के लिए विधायक समर्थक जयकिशन बल्दुआ, रिखब खटोड, मंडल पदाधिकारी दिनेश कटारिया व अपनी अलग शैली रखने वाले युवा भाजपा नेता पवन जैन अपनी किस्मत आजमाना चाह रहे है। लेकिन इनमे भी 1 या दो को छोड बाकी बंसल के पक्ष मे अपने विचार जाहिर कर चुके है। यह तय है कि चुनाव की औपचारिकता तो होगी। उसमे रमेश बंसल को मंडल अध्यक्ष बनने मे अधिकतर समर्थक भाजपाईयो का अहम रोल होगा। यह ाी सुना जा रहा है कि भाजपा मे जान फुंकने के लिए भावी मंडल अध्यक्ष बंसल अपनी कार्यकारीणी मे साथ जोडकर शहर भाजपा को अब तक के माहौल से उबार कर मजबुती और स्नेह का वातावरण बनाएंगे।

error: Content is protected !!