बाड़मेर / बालोतरा उपखण्ड क्षैत्र के कनाना शितला माता मैला आज राजनैतिक अखाड़ा बन गया सुबह समय पर मैले का शुभारम्भ होते हि राजनेताओ कि मानो होड़ लग गई सबसे पहले पचपदरा विधायक अमराराम चौधरी और बायतु विधायक कैलाश चौधरी पहुँचे आज जयपुर मेँ मुख्यमंत्री वशुंधरा राजे ने बाड़मेर जैसलमेर के विधायको को बुलाने कारण बायतु और पचपदरा विधायक जल्दी जयपुर कुच कर
गए।इसके बाद तो मानो नेताओ कि बाढ सी आ गई पहले कांग्रेस से भाजपा मेँ शामील हुए और बाड़मेर जैसलमेर लोकसभा से भाजपा के उम्मीदवार कर्नल सोनाराम चौधरी आए और मैला प्रांगण मेँ सभा को संबोधित किया और भाजपा को राष्ट् हित कि पार्टी बताया चौधरी ने कहा कि अटल जी के सपनो का भारत बनने का समय आ गया है इस दौरान पचपदरा से कांग्रेस के पुर्व विधायक मदन प्रजापत ने
कर्नल का विरोध भी किया मगर कार्यकर्ता और मोदी समर्थको कि नारेबाजी के आगे होश संभालने मेँ ही भलाई समझी।इसके बाद कर्नल का काफिला आगे बढ़ा कुछ समय के बाद पुर्व वितमंत्री जसवंत सिँह का काफिला आकर रुकता है और सिंह के पक्ष मेँ नारे बाजी शुरु हो जाती है।पहले स्थानिय व्यक्ताओ ने अपनी बात कही इसके बाद जसवंत सिँह ने मारवाड़ी भाषा मेँ अपनी बात कुछ इस तरह सुनाई।आज अठे विराज्योड़ा सगला भाईयो ने म्हारा घणा घणा राम राम सा आज माता शितला रो मोटो मैलो है मने अठे आणेरो सोभाग्य मिल्यो मेँ आप सबरो आभार प्रकट करुँ हुँ आप सब ने ठा है पार्टी म्हारे साथे करी जको इण रो जवाब जनता थे लोग दो ला काले बाड़मेर मेँ ज्यादा संख्या मेँ आवोला तो मने ताकत मिलेला अबार भाजपा का काम आप सब जाणो हो मेँ इण जसोल री धरती रे धोरा मेँ हि खरगा पकड़ ने हि मोटो हुयोड़ो हुँ।कांग्रेस तो इण देश रो घणीई नुकशान करीयो हैँ हमेँ इणने बैठाणी हैँ मेँ घणीई काम करीया विदेश मंत्री वित मंत्री रहयो इण धरती मेँ रतन निपजे है म्हारे साथे पार्टी जो दगो करीयो है ओ दगो मालाणी री जनता रे साथे दगो करीयो है।हम भी कुछ है हम भी कुछ करना चाहते हैँ पार्टी का फैसला जनता को बदलना हैँजनता को जवाब देना है कि कल का आदमी नहीँ वर्षो का उम्मीदवार होता हैँ आप सब म्हारो साथ दो इस प्रकार अपनी बात रख कर आगे चल दिए।इस दौरान नाहर सिँह श्याम सिँह
मेवानगर पुर्व प्रधान नैनाराम के अलावा कई जने मौजुद थे।
-जगदीश सैन पनावड़ा

Data hukam hum aap ke saath he