राजसमन्द। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी हरीओम सिंह राठौड़ ने कहा की कांग्रेस ने कभी भी राष्ट्र धर्म का पालन नही किया हे। 60 साल से अधिक देश पर शासन करे के बावजूद देश की राजनीति को सही दिशा नही दे पाई हे। कांग्रेस के सबको साथ लेकर चलने के दावे पर कटाक्ष करते हुए राठौड़ ने कहा की कांग्रेस ने भारतीय समाज में इस कदर ज़हर घोल दिया हे की सब एक दुसरे को अपना शत्रु समझने लगे हें। चार व्यक्ति तभी एक दिशा में आगे बढ़ते हे जब पांचवा कंधे पर हो। राठौड़ ने कहा की कांग्रेस भारतीय समाज में फेले भ्रष्टाचार और भाई भतीजा वाद, गरीबी और घोटालों जेसे ज़हरीले बीजों का जन्मदाता हे जिसने युवाओं को बेकारी और बेरोजगारी से लाद कर अपराध की और मौड़ दिया हे। मीडिया सेल लोकसभा संयोजक मधुप्रकाश लड्ढा ने बताया की राठौड़ आज प्रात ब्यावर शहर के विभिन्न हिस्सों में जनसंपर्क कर कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन कर रहे थे। इस दौरान ब्यावर विधायक शंकर सिंह रावत, पूर्व विधायक बंशीलाल खटीक, ब्यावर मंडल अध्यक्ष चेंनसुख हेडा, जिला महा मंत्री श्रीकिशन पालीवाल सहित कई कार्यकर्ता साथ थे।
–भाजपा मीडिया सेल लोकसभा संयोजक मधुप्रकाश लड्ढा ने बताया की भाजपा प्रत्याशी हरिओम सिंह राठौड़ 11 व 12 अप्रेल का डेगाणा और मेड़ता विधानसभा में जनसंपर्क करेंगे। जनसंपर्क के दौरान स्थानीय विधायक एंव पार्टी पदाधिकारी साथ रहेंगे।
कटारिया की राजसमन्द जिले मे चार आमसभाएं
राजसमन्द। भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता और पंचायती राज मंत्री गुलाब चन्द कटारिया आज 10 अप्रेल को गुरुवार को राजसमन्द जिले की चारो विधानसभाओं में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। भाजपा मीडिया सेल लोकसभा संयोजक मधुप्रकाश लड्ढा ने बताया की कटारिया राजसमन्द विधानसभा के पुठोल चौराहे पर प्रात 11.20 बजे, देवगढ़ में दोपहर 2 बजे, आमेट के लक्ष्मी बाज़ार गाँधी चबूतरा पर 4.30 बजे और नाथद्वारा में सायं 7 बजे आमसभाओं को संबोधित करेंगे।