बाड़मेर / संसदीय क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्यासी पूर्व विदेश मंत्री के समर्थन में शुक्रवार को महिला समर्थको ने प्रचार की संभाल ली ,करनी महिला मंडल , इंद्रा कोलानी के नेतृत्व में महिलाओ ने जसवंत सिह के समर्थन में प्रचार रैली निकाल आम जन से जसवंत सिंह के लिए समर्थन माँगा।किया। जसवंत सिंह के समर्थन में इंदिरा कॉलोनी ,पुलिस लाइन ,स्टेशन रोड ,विवेकानंद चौराहा , गांधी चौराहा ,सहित विभिन मार्गो से रैली निकाल जसवंत के समर्थन में नारे लगा वोट देने की अपील की।
जसवंत सिंह के समर्थन में शहर में जनसम्पर्क तेज
बाड़मेर निर्दलीय प्रत्यासी जसवंत सिंह के समर्थन में जसवंत युवा आर्मी द्वारा शहर के नेहरू नगर , महावीर नगर ,लोहार मोहल्ला में थ्री डी प्रचार रथ के साथ आम मतदाताओ से संपर्क कर उन्हें चुनाव चिन्ह बैटरी टोर्च के बारे में बताया ,प्रचार रथ से लोगो को जागरूक करने के साथ जसवंत सिंह के लिए समर्थन माँगा। छात्र संघ उपाध्यक्ष जगदीश राजपुरोहित ,लोकेन्द्र सिंह ढीमा ,इस्लाम खान बासनपीर , हिन्दू सिंह तामलोर ,सद्दाम हुसैन ,प्रेम सिंह केलनोर दर्जनो कार्यकर्ता प्रचार में जुटे। इधर शहरी क्षेत्र के जटिआ का मोहल्ला ,हमीरपुरा ,मालियों का बॉस ,ढाणी बाज़ार ,में जीतेन्द्र फुलवरिया के नेतृत्व में जनसम्पर्क कर जसवंत सिंह के लिए वोट मांगे ,नेताराम ,गणेश भील ,मोतीराम जीनगर ,सहित कई युवा कार्यकर्ता जनसम्पर्क में जुटे
chandan singh bhati