भाजपा की जीत पर जश्न मनाया

17270631_1400984439964081_888334338_nआगरा। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी के शानदार प्रदर्शन पर भारतीय जनता पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने डॉ. सुनील राजपूत के नेतृत्व में दहतोरा, शास्त्रीपुरम और पश्चिमपुरी में ढोल नगाड़ों की धुन पर घूम-घूम कर जश्न मनाया। भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर खुशी जताई। और रास्ते में चलने वाले वाहनों और लोगों को रोक-रोककर मिष्ठान का वितरण किया। होली से पहले ही भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पर होली का रंग चढ़ा नजर आया। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एक दूसरे को केसरिया गुलाल और रंग लगाते नजर आये।
इस मौके पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सोनू चैधरी, वीरेंद्र राजपूत, चंद्रवीर राजपूत, विष्णु, राजू, गौरव, रामू सिंह, रोहित सिंह, उमेश, जीतेन्द्र सहित सैंकडों की तादात में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!