महिला पत्रकार से गैंगरेप, पांच आरोपी गिरफ्तार

bमुंबई | मुंबई की खाली पड़ी मिल में गुरुवार रात एक महिला फोटो पत्रकार के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना के संबंध में चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यहां जानकारी दी। इस घटना में पीड़िता (22 वर्ष) को गंभीर आंतरिक चोट आई है। उसे और उसके साथी को जसलोक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुष्कर्मियों ने उसके सहकर्मी के साथ भी मारपीट की थी।
यह घटना अमेरिकी महिला पर एक उपनगरीय लोकल ट्रेन में हुए हमले और उसके साथ लूटपाट की घटना के पांच दिन बाद हुई। जिसने शहर में महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
पुलिस के मुताबिक, महिला एक अंग्रेजी पत्रिका के लिए काम करती है और घटना के दौरान दफ्तर से मिले काम के सिलसिले में शक्ति मिल्स की शूटिंग के लिए शाम लगभग सात बजे वहां आई थी। उसके साथ उसका पुरुष सहकर्मी भी मौजूद था।
उस वक्त पांच अज्ञात लोगों ने उन्हें घेर लिया और उसके सहकर्मी के साथ मारपीट। वे सभी पीड़िता पर झपट पड़े और उनमें से तीन ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
मिल के खाली होने की वजह से उसकी चीख पुकार कोई नहीं सुन पाया। घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने इसकी जांच के लिए विशेष दल गठित किया है। घटना को गंभीरता से लेते हुए मुंबई प्रेस क्लब और अन्य मीडिया एवं सामाजिक संगठनों ने दक्षिणी मुंबई के हुतात्मा चौक पर शुक्रवार को प्रदर्शन करने की योजना बनाई है।

error: Content is protected !!