आगामी पंचायत चुनावों में ईमानदार और संवेदनशील प्रतिनिधियों को चुनने का आवहान्- अरूणा रॉय
जयपुर। महिलाओं और बच्चों के साथ हिंसा की घटनाओं के खिलाफ यहा जगतपुरा स्थित स्काउट गाइड प्रशिक्षण कैम्पस में ग्रमीण महिलाओं के तीन दिवसीय समागम ’’म्हारी उड़ान, म्हारो आसमान’’ का मंगलवार को समापन हो गया। समापन सभा को प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता अरूणा रॉय ने भी संबोधित किया। उन्होंने सभी सामाजिक संगठनों से महिलाओं और सामाजिक सरोकारों से जुडे मुद्दो पर एकजुट होकर संघर्ष करने और। तीन दिवसीय महिला समागम में राजस्थान के 15 जिलों और गुजरात के 10 जिलों की तीन सौ अधिक ग्रामीण महिलाओं ने शिरकत की। इसमें तीन प्रमुख मुद्दों – महिलाओं के साथ हिंसा रोकने में पंचायतों की भूमिका, सरकारी योजनाओं का लाभ सभी पात्र महिलाओं को पहुंचाने और आगामी पंचायत चुनावों में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी पर विचार करने के लिए छह सत्रों का आयोजन किया गया।
समागम में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राय महिला रंगमंच कलाकार ईव एंसलर भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने ’मेरे शरीर में ही मेरी क्रांति है’ थीम पर आधारित नाटिका का भी प्रभावी मंचन किया। एंसलर 140 से अधिक देशों में घरेलू हिंसा, बलात्कार और यौनिक हिंसा के विरोध में आवाज उठा चुकी हैं। उनकी इस नाटिका का 48 भाषाओं मंे अनुवाद हो चुका है। समागम में दिल्ली में 16 दिसम्बर 2012 को छटे ह्रदय विदारक ’निर्भया कांड’ को भी याद किया गया। समागम के समापन सभा में एक मांग पत्र को भी मंजूर किया गया। इसमें महिलाओं के साथ होने वाली हिंसा पर अंकुश लगाने, ’डायन प्रथा’ के नाम पर बेकसूर महिलाओं पर जुल्म ढाने को रोकने के लिए सख्त और कारगर कानून बनाने और सभी -पात्र महिलाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए विशेष अभियान छेडने की मांग की गई। राजस्थान महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष, लाड कुमारी जैन, राष्ट्रीय महिला फेडरेशन की प्रदेक्षाध्यक्ष निशा सिद्धू, सामाजिक कार्यकर्ता ममता जेटली, ’आस्था’ के अश्विनी पालीवाल और ’एक्शन एड’ की शबनम अजीज व प्रेम रंजन ने विभिन्न सत्रों में महिलाओं को हिंसा के विरूद्ध चुपी तोडनें का आवाहान किया है।
कल्याण सिंह कोठारी
मीडिया सलाहकार
मो. 94140-47744
