संस्कृत के प्रचार-प्रसार के लिए चंद्रप्रकाश व्यास सम्मानित

IMG_20160227_135511जयपुर, 27 फरवरी। संस्कृत भाषा के उत्थान और प्रचार-प्रसार में अहम भूमिका निभाने के लिए निम्बार्क वैदिक संस्कृत समिति, भीलवाड़ा ने चंद्रप्रकाश व्यास को उभारती प्रतिभा के रूप में सम्मानित किया।
राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान में आयोजित इस राज्य स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह में राज्य स्तर पर 3 निम्बार्क वैदिक संस्कृत रत्न, 41 संस्कृत प्रतिभाओं और 132 वरीयता प्राप्त छात्र-छात्राओं के लिए भी पुरस्कृत किया गया।
व्यास को यह सम्मान मुख्यमंत्री के विशिष्ठ सचिव डॉ. केके पाठक और संस्कृत के विद्वान देवर्षि कलानाथ शास्त्री ने दिया। समारोह में सोमनाथ संस्कृत विश्वविद्यालय, गुजरात के कुलपति डॉ. अर्कनाथ चौधरी, माध्यमिक शिक्षा राजस्थान के निदेशक बी.एल स्वर्णकार सहित कई संस्कृत के विद्वान शामिल थे.

error: Content is protected !!