रावतसर । आजाद भारत में मजदूर सुविधाओं को तरस रहे है। यह बात कमठा मजदूर यूनियन बाड़मेर के अध्यक्ष लक्ष्मण बडेरा ने रावतसर ग्राम पंचायत के अटल सेवा केन्द्र में आयोजित मजदूर सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कही। मजूदर नेता ने कहा कि आजादी के 70 साल बाद भी श्रमिक वर्ग आर्थिक रूप से कमजोर सामाजिक रूप से लाचार है श्रमिक वर्ग की सुध नहीं ली जा रही है। एक साल पूर्व विकास अधिकारी व ग्रामसेवक को श्रमिकों के पंजीयन का अधिकार दिया। मगर विकास अधिकारी व ग्रामसेवकों ने सरकार के आदेष की अनोखी करके मजदूर वर्ग का अहित किया। पंजीयन के अभाव में जिले के हजारों मजदूरों के आश्रित बच्चों को छात्रवृति से वंचित होना पड़ा। शुभ शक्ति योजना व भामाषाह स्वास्थ्य बीमा, खाद्य सुरक्षा के अधिकार से वंचित होना पड़ा। मजदूरों के मेघावी पुत्र-पुत्रों को नगद पुरस्कार से वंचित होना पड़ रहा है। श्रमिक नेता ने मजदूरों से पंजीयन कराकर श्रमिक कल्याण की योजना का लाभ उनबने का आह्वान किया। विकास अधिकारी व ग्रामसेवक द्वारा पंजीयन नहीं करने की हठधर्मिता की घोर निन्दा की इसे मजदूर विरोधी करार दिया गया। सरक्षंक डॉ. मृदुरेखा चौधरी ने कहा इस साल पहले कमठा मजदूर यूनियन बाड़मेर का गठन किया गया। असंगठित क्षैत्र में काम करने वाले मजदूरों का संगठन बनाया। सुप्रीम कोर्ट के निर्देषों पर मजदूर कल्याण हेतु सैस राषि ठेकेदारों से वसूली जो करोड़ों में है। जिस पर श्रमिक वर्ग का हक है इस हक को प्राप्त करने हेतू मजदूरों का राजिस्टेेªषन जरूरी है। रजिस्टेेªषन से परिवार को सामाजिक सुरक्षा मिलती है मजदूरों को आर्थिक रूप से सहयोग मिलता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए रावतसर गांव के सरपंच रतनलाल जैन ने कहा कि मजदूरों को श्रमिक कल्याण की जानकारी कमठा मजदूर यूनियन द्वारा दी जा रही है। जिससे मजदूरों को हित होगा पंचायत पुरी मदद करेगी। यूनियन का सरपंच ने आभार व्यक्त किया। महामंत्री नारायणसिंह दहिया ने कहा कि मजदूरों के बच्चाों को पढने क लिए सहायता, साधारण मृत्यु पर दो लाख दुर्घटना पर पांच लाख की सहायता पंजीकृत मजदूरों को मिलेगी। इसके साथ मजदूरों के घर का सपना पूरा होगा।
अंकेक्षक भोमाराम गोसाई ने कहा कि एकता में शक्ति है श्रमिक वर्ग सभी संगठित होकर आगे कदम बढावें तो श्रमिकों का हित अवष्य होगा। उपाध्यक्ष रहमान खां ने कहा कि कमठा मजदूर कारगी सुथारी कार्य करने वाले, नरेगा वाले, इलेक्ट्रीषियन कार्य करने वाले भी पंजीयन कराकर लाभ उठा सकते है। इस अवसर पर अटल सेवा केन्द्र खचाखच भरा हुआ था। मजदूरों में भारी उत्साह था।
लक्ष्मण बडेरा
जिलाध्यक्ष े